Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रोहड़जगीर के किसानों ने धान की खड़ी फसल में गेहूं की बिजाई की

ना पराली जलाई और ना ही ट्रैक्टर से गेहूं की बिजाई, फिर भी 23 से 24 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं की उपज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

धान की फसल लेने के बाद खेतों में बची पराली को आग लगाने से होने वाले प्रदूषण के बीच पटियाला-पिहोवा रोड़ पर स्थित गांव रोहड़जगीर के किसानों ने धान की खड़ी फसल में ही गेहूं की बिजाई कर पंजाब के किसानों के परंपरागत ज्ञान को एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि आखिर क्यों पंजाब के किसान को अन्नदाता कहा जाता है।गांव रोहड़ जगीर के किसान गोगी सिंह, जगमीत सिंह और जोनी रोहड़ जगीर बताते हैं कि उन्होंने बीते कई सालों ना तो धान की पराली जलाई और ना ही खतों में ट्रैक्टर से गेहूं की बिजाई की है फिर भी 23 से 24 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं की उपज प्राप्त की है। वे बताते हैं कि खेतों में खड़ी धान की फसल में अंतिम पानी लगाने से ठीक पहले और धान की फसल की कटाई से 15 से 20 दिन पहले गेहूं के बीज का छिट्टा दे दिया जाता है। इसके लिए 250 रूपये प्रति एकड़ पर गांव की ही लेबर मिल जाती है। इस विधी से ट्रैक्टर व उसके डीजल पर आने वाला खर्च बिलकुल समाप्त हो जाता है। हालांकि गेहूं का बीच तुलनात्मक रूप से कुछ ज्यादा लगता है। गोगी सिंह बताते हैं कि एक एकड़ में लगभग 55 किलो गेहूं का छिट्टा दिया जाता है, इसमें से लगभग 45 किलो बीज काम कर जाता है। ऐसे में खर्च में खासी कमी आ जाती है और पर्यावरण भी साफ सुथरा रहता है।

गोगी सिंह कहते हैं कि तीन चार दिन में गेहूं के पौधे निकल आते हैं और 10 से 15 दिनों बाद फसल की कटाई के दौरान चलने वाले ट्रैक्टर आदि उपकरणों के चलने से पहले ही गेहूं के पौधे जड़ पकड़ लेते हैं और टायरों से दबने के बाद गेहूं का पौधा दूसरे महीने में यूरिया, डीएपी खाद व दिसंबर में पानी लगने के बाद खेत पूरी तरह से लहलहाने लग जाता है, हालांकि पहले महीने गेहूं के बीज के ना जमने के चलते खेत कुछ खाली भी दिखाई देता हैै, पर कुछ ही दिनों में यथावत दुरुस्त हो जाता है। रोहड़ जगीर व आसपास के गांवों में धान की 1121 किस्म और बासमती किस्मों सीएसआर आदि में गेहूं के बीज 2967 किस्म का परंपरागत तरीके से छिट्टा पिछले 8-10 सालों से दिया जा रहा है और आग मुक्त कृषि की जा रही है। इस प्रकार से की गई बिजाई के लिए कंबाईन का इस्तेमाल नहीं करते और लेबर हाथ से ही फसल की कटाई करते है और पराली को पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है, जिससे गांव में रोजगार भी बढ़ा है, हालांकि सही तरीके से कंबाईन के इस्तेमाल पर भी गेहंू के चार से पांच इंच के पौधे को कोई नुकसान नहीं होता।दिलचस्प है कि गोगी सिंह ने अपने अनुभव को फेसबुक व यूटयूब पर वीडियो बना कर भी डाला है। इस संबंध में वे कहते हैं कि पहली बार में कई प्रकार के प्रश्न उठाए गए और फर्जी होने के आरोप भी लगे लेकिन अब नाम, पता, नंबर सहित दी गई जानकारी के बाद राज्य के अन्य जिलों में कई किसानों ने आधे से एक एकड़ में तजुर्बा करने की बात कही जा रही है।  

 

Tags: Agriculture , Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD