Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा कोरिया गणराज्‍य के संस्‍कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के बीच सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2018

Last updated on: Nov 05, 2018, 00:00 IST

भारत के युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा कोरिया गणराज्य के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के बीच आज नई दिल्‍ली में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। सहमति पत्र पर भारतीय पक्ष से युवा कार्य और खेल राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कोरियाई पक्ष का प्रतिनिधित्‍व वहां के संस्‍कृति, खेल और पर्यटन मंत्री डीओ जोंगह्वान कर रहे थे। दोनों देशों के बीच मेलजोल और परस्‍पर लाभ के आधार पर सहयोग बढ़ाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित करना इस सहमति पत्र का उद्देश्‍य है। इस सहमति पत्र के तहत सहयोग के क्षेत्रों में (ए) प्रशिक्षकों, एथलीटों, विशेषज्ञों का आदान-प्रदान; (बी) वैज्ञानिक और प्रक्रियात्‍मक सामग्रियों का आदान-प्रदान; (सी) एथलीटों और अधिकारियों के लिए संयुक्‍त प्रशिक्षण (डी) दोनों देशों द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रमों, सेमिनारों, सिमपोजियमो और सम्‍मेलनों में भागीदारी आदि शामिल हैं। दोनों देश संयुक्‍त निर्णय के अनुसार सहयोग के विभिन्‍न क्षेत्रों में खेल प्राधिकरणों, खेल परिसंघों और अन्‍य खेल निकायों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग आधारित क्रियाकलापों को बढ़ावा देंगे। सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के बीच खेल क्षेत्र के अलावा अन्‍य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों को तीरंदाजी और ताइक्‍वांडो जैसे खेलों में भी सहयोग करना चाहिए, जिसमें कोरिया गणराज्‍य एक अग्रणी देश है। इस अवसर पर संस्‍कृति, खेल और पर्यटन मंत्री श्री डीओ जोंगह्वान ने कहा कि उनका देश हमेशा खेल के क्षेत्र में भारत के साथ मिलकर काम करने को प्राथमिकता देता है। कोरियाई पक्ष ने श्री राठौड़ को अपने देश में आने का न्‍यौता दिया। कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने कोरियाई मंत्री को रामचरित मानस और महात्‍मा गांधी की सूक्तियों का एक ऑडियो कलेक्‍शन भेंट किया। 

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD