Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

छत्तीसगढ़ : पुरातत्व की मंथरा आरएसएस और कैकेई भाजपा : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 04 Nov 2018

Last updated on: Nov 04, 2018, 00:00 IST

छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को राम मंदिर के सवाल पर कहा कि पुरातत्व की मंथरा आरएसएस और कैकेई भाजपा है। आज की इस मंथरा-कैकेई की जोड़ी ने भगवान को 30 वर्षो का वनवास दे रखा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से मुखातिब सिंघवी ने कहा, "ये लोग हर चुनाव से पहले भगवान को बाहर लाते हैं और चुनाव के बाद भगवान को वापस ले जाते हैं। भगवान राम हमारे रोम रोम में बसते हैं। हम धर्म की राजनीति नहीं करते।" उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कई सालों से जुमले सुने जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के राज में पुत्र का विकास और जनता का विनाश हुआ है। दुर्भाग्य है कि देश और प्रदेश का कि अच्छे दिन का मॉडल पुत्रों के लिए हैं, देश की जनता के लिए नहीं। सिंघवी ने कहा, "हम अमित शाह से कहना चाहते हैं कि जुमलों से काम नहीं चलेगा, जनता को जवाब देना होगा, हिसाब देना होगा।"

वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावी सभा के लिए अमित शाह छत्तीसगढ़ में भ्रमण पर आए हैं। उनसे कहना चाहते हैं कि भ्रमण और चुनाव प्रचार से काम नहीं चलेगा। प्रचार के पहले शाह-सिंह की जोड़ी को जनहिसाब सम्मेलन करना चाहिए था। देश विकास के जय की प्रतीक्षा कर रहा है और यहां जय का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, "शाह-सिंह की जोड़ी को छत्तीसगढ़ के बेबस किसान, हताश व्यापारी, निराश जनता के समक्ष जाना चाहिए। पुत्रों के लिए जादू, गरीबी, बेरोजगारी और मंदी बेकाबू। यह कहां का न्याय है कि बुलेट ट्रेन पर सवार होकर पुत्र आगे बढ़ रहे हैं और महंगाई की बैलगाड़ी पर जनता चल रही है। ये जनसेवक नहीं मुनाफा सेवक हैं।" सिंघवी ने कहा कि दोनों से अनुरोध है कि मुनाफे का जादुई मॉडल विकास के लिए, व्यवसाय के लिए किसानों के लिए बताएं। नोटबंदी, पकौड़े वाली बेरोजगारी से त्रस्त जनता जादुई फार्मूला ढूंढ़ रही है। 

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD