Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मीटू पर बनी फिल्म में आलोकनाथ बने जज, विनता नंदा स्तब्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2019

Last updated on: Mar 01, 2019, 00:00 IST

एक खबर से यह पता चलने के बाद कि अभिनेता आलोकनाथ एक फिल्म में न्यायाधीश की भूमिका निभा रहे हैं, जो बच्ची के साथ यौन दुर्व्यवहार करने वाले को सजा सुनाता है, उन पर आरोप लगाने वाली लेखिका व निर्देशक विनता नंदा स्तब्ध हैं।गौरतलब है कि विनता ने आलोकनाथ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।रिपोर्ट में कहा गया कि मैंभी फिल्म का निर्देशन नासिर खान कर रहे हैं।विनता ने भावुक होकर कहा, मुझे नहीं मालूम क्या कहना चाहिए। जब मैंने इस हास्यास्पद कास्टिंग के बारे में सुना उस समय मेरा मन, मेरा दिल और मेरी आत्मा विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ था। मैं टेलीविजन स्क्रीन से नजरें नहीं हटा सकी, क्योंकि मैं उन्हें देखना चाहती थी..जैसा कि आज वह भारत की में वापस आ रहे हैं।फिलहाल उनका दिल-दिमाग सीमा पर हो रही हिंसा की ओर है।उन्होंने कहा, मैं शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं और कामना कर रही हूं कि ईश्वर हमें हिंसामुक्त ब्रह्मांड प्रदान करे। इस समय मैं कुछ और नहीं सोच सकती।वह इस बात को लेकर चिंतित नहीं हैं कि आलोकनाथ क्या कर रहे हैं।उन्होंने कहा, आलोक नाथ के एक फिल्म में अभिनय करने की खबर मेरे लिए अप्रासंगिक है और मेरे दिल में वास्तव में क्या चल रहा है, उस पर इसका कोई प्रभाव नहीं है।विनता ने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था कि 19 साल पहले उन्होंने उस समय उनके साथ दुष्कर्म किया था, जब दोनों ने साथ-साथ काम किया था। अभिनेता ने इस आरोप को साफ नकार दिया था।

 

Tags: #MeToo , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD