Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

सीबीआई को बंधक बनाना देश के लिए विनाशकारी : शरद पवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई को कथित रूप से 'बंधक' बनाए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कहा कि इससे देश को भारी नुकसान होगा और इसके विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को निष्पक्ष जांच करने की एक स्वतंत्र संस्था बताते हुए शरद पवार ने कहा कि इसके शीर्ष अधिकारियों को मध्यरात्रि को हटाया जाना देश के खराब दशा में जाने का पूर्वसूचक है। राकांपा की महिला शाखा की रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, "यह साफ है कि सरकार चाहती है कि हर चीज उसकी मर्जी से, उसके तय की गई दिशा में चले। वर्तमान स्थिति यही दिखाती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संविधान, न्यायापालिका के प्रति सम्मान या देश के नियम या लैंगिक समानता वगैरह में कोई विश्वास नहीं है। पवार ने कहा, "सबरीमाला मंदिर के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने महिलाओं के पक्ष में आदेश दिया, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सवाल उठाया कि शीर्ष अदालत कैसे इस तरह का फैसला दे सकती है? इस तरह की सोच वाले लोगों को सत्ता की बागडोर सौंपना खतरनाक है।" पवार ने भाजपा पर लैंगिक समानता के प्रति सम्मान या यहां तक कि शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सरकार बने लगभग चार साल पूरे हो गए, लेकिन जनहित में एक भी फैसला नहीं लिया गया है, राज्य गंभीर जलसंकट की चपेट में है।"

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD