Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम नाथ कोविंद ने टांडा मेडिकल कॉलेज के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रदान किए स्वर्ण पदक

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

Listen to this article

5 Dariya News (मनोज रत्न)

कांगड़ा , 29 Oct 2018

Last updated on: Oct 29, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज हिमाचल प्रदेश के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कालेज कांगड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत की और मेडिकल कालेज के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं को 11 स्वर्ण पदक प्रदान किए।इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में अच्छे डॉक्टरों तथा मेडिकल कालेजों की आवश्यकता है। अच्छे स्वास्थ्य संस्थान प्रोत्साहित करने तथा चिकित्सा शिक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए हाल ही में भारतीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) अध्यादेश, 2018 की घोषणा की गई है। यह अध्यादेश मेडिकल कालेजों तथा संस्थानों की स्थापना, विस्तार तथा आधुनिकीकरण को प्रोत्साहित करेगा।राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज कांगड़ा अपनी छोटी सी शुरूआत से क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान बनकर उभरा है। उन्होंने मेडल प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके खुशहाल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेडल जीतने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति का पहला और सबसे बड़ा गुण जीवन भर सीखते रहना है, जिससे वह अपने आप को आधुनिक ज्ञान से अपडेट रख सकता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पास होने वाले युवा चिकित्सकों को समपर्ण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों तथा अध्यापकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके कठिन परिश्रम और बलिदान के कारण ही उन्होंने आज यह सब हासिल किया है।राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान से पास हुए चिकित्सकों को समाज की इस प्रकार सेवा करनी चाहिए ताकि संस्थान को अपने विद्यार्थियों पर गर्व महसूस हो। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को एक सादा जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को सादे तथा तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले आठ विद्यार्थियों में सात लड़कियां हैं।उन्होंने कहा कि जो कुछ भी विद्यार्थी अपने जीवन में हासिल करते हैं, इसके लिए उन्हें अपने अध्यापकों व बुजुर्गों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश दयावान तथा ईश्वर पर विश्वास करने वाले लोगों के लिए जाना जाता है और चिकित्सकों को भी मरीजों की सेवा प्रेमभाव व संवेदना के साथ करनी चाहिए।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांड़ा की स्थापना 1997 में की गई थी और इसका पहला सत्र 1998 में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों की इस छोटी अवधि में इस कॉलेज ने एक विशेष स्थान अर्जित कर लिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में राज्य में अकेले सरकारी क्षेत्र में छः मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए एम्स स्वीकृत किया है, जिसे बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से राज्य हर वर्ष 600 चिकित्सक तैयार करेगा और राज्य के लोगों की सेवा के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उत्कृट चिकित्सक उपलब्ध होंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गुणात्मक अधोसंरचना का सृजन एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, राज्य ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य देश का दूसरा सर्वाधिक साक्षर राज्य है और यह अनेक स्वास्थ्य मानकों में राष्ट्रीय औसत से काफी आगे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि लोगों को उनके घरद्धार के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश हालांकि छोटा राज्य है और देवभूमि के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब इसे वीरभूमि के नाम से भी जाना जाने लगा है, क्योंकि राज्य से एक लाख से अधिक सैनिक सैन्य बलों में अपनी बहादुरी का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा भी हिमाचल प्रदेश से थे और कारगिल युद्ध के दौरान वीर सिपाहियों द्वारा प्राप्त किए चार परमवीर चक्रों में दो राज्य के वीर सपूतों ने हासिल किए हैं।मुख्यमंत्री ने समाज में नशे की बुराई से लड़ने के लिए युवाओं को एकजुट आगे आने का आग्रह किया ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहल पर नशाखोरी की समस्या से निपटने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए चार पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी।डॉ. राजेन्द्र प्रसार राजकीय मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के प्राचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने इस अवसर पर राष्ट्रपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष की छोटी सी अवधि के दौरान मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में उभरा है।हि.प्र. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकन्दर कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।हि.प्र. विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. जे.एस. नेगी ने दीक्षांत समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।इससे पूर्व, राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गगल हवाई अड्डे पर राष्टपति का भव्य स्वागत किया।राष्ट्रपति की धर्मपत्नी सरिता कोविंद, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सांसद शांता कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक सरिता धीमान, अर्जुन सिंह, मनोहर धीमान, मुल्कराज प्रेमी तथा अरूण मेहरा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Ram Nath Kovind , Jai Ram Thakur , Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD