Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोदी सरकार जासूसी में संलिप्त : अभिषेक मनु सिंघवी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2018

Last updated on: Oct 25, 2018, 00:00 IST

आलोक वर्मा के आवास के बाहर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के चार संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर 'जासूसी' में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि एजेंसियों का 'प्रत्यक्ष और बेशर्म' तरीके से प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, "क्रूर बल, धमकी और अवैध लेन-देन के जोर पर एजेंसियों को अपने इशारे पर नचाना भाजपा की वास्तविक शैली है।" उन्होंने कहा कि कथित रूप से आईबी के चार अधिकारियों को सुरक्षा गार्डो और वर्मा के निजी सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार सुबह दबोच लिया। वर्मा को प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर छुट्टी पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, "कैमरे पर स्पष्ट सबूत हैं कि आईबी से जुड़े कम से कम चार अधिकारी आज (गुरुवार) सुबह छुट्टी पर भेजे गए संबंधित व्यक्ति के दरवाजे पर दबोचे गए।" सिंघवी ने कहा, "आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और सत्तारूढ़ सरकार के अध्यक्ष अमित शाह सीबीआई की शर्मनाक निगरानी में संलिप्त थे। यह और कुछ नहीं बल्कि एजेंसियों का प्रत्यक्ष और बेशर्म प्रयोग है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे आईबी का घटिया राजनीतिक दुरुपयोग और हस्तक्षेप किया जाता है।"

उन्होंने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि आईबी, सीबीआई और केंद्रीय सतर्कता आयोग(सीवीसी) जैसी शीर्ष एजेंसियों के दैनिक कार्यो में हस्तक्षेप करने के लिए 'तानाशाही, दुर्भावनापूर्ण और निरंकुश प्रयास' है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी राफेल सौदे की जांच के खुलने से इतने डरे हुए और परेशान हैं कि उन्होंने सूरज के उगने का भी इंतजार नहीं किया और एकतरफा निर्णय कर वर्मा को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया। सिंघवी ने कहा, "मोदी आश्चर्यजनक तरीके से अपनी सरकार की ओर से राफेल घोटाले में गलत सौदे को छुपाने का स्पष्ट प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया, जिसके ऊपर अनुचित, पक्षपातपूर्ण सौदे और दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं।" इससे पहले दिन में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार पर हमला किया और कहा कि आईबी, सीबीआई की राह पर आगे बढ़ रही है। सुरजेवाला ने कहा, "सीबीआई को 'सेंट्रल ब्यूरियल ऑफ इंवेस्टिगेशन' बनाने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार अब छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई के निदेशक की आईबी के जरिए जासूसी कराकर एक पायदान और नीचे गिर गई है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "सभी को आगाह कर दें - आईबी, सीबीआई की राह पर आगे बढ़ रही है।"

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD