Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

2019 लोकसभा चुनाव में त्रिशंकु संसद की संभावना : शरद पवार

शरद पवार
शरद पवार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Oct 2018

Last updated on: Oct 23, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को अनुमान जताया कि 2019 चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं होगा और केंद्र व महाराष्ट्र दोनों जगह की सरकारें बदलेंगी। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की तुलना 2004 से करते हुए, वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह संभव नहीं दिख रहा कि 2019 में कोई एक पार्टी सत्ता में आए। पवार ने इंडिया टूडे समूह द्वारा मंगलवार को आयोजित 'मुंबई मंथन' में कहा, "मुझे नहीं लगता कि सत्ता का समीकरण महाराष्ट्र और केंद्र में समान रहेगा। यह 2004 की स्थिति होगी, जब किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में एक सरकार 10 वर्षो तक कायम रही।" उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) चुनाव में 'शाइनिंग इंडिया' अभियान के साथ उतरी था, लेकिन चुनाव जीतने में विफल रहा। पवार ने कहा, "वाजपेयी के कद और नेतृत्व की मौजूदा प्रधानमंत्री के कद और नेतृत्व से तुलना करने पर, मैं महसूस करता हूं कि वाजपेयी भाजपा के सबसे बड़े नेता थे। मुझे नहीं लगता है कि पार्टी में आज वैसी स्थिति है।" 'राजनीति में खालीपन' के बहस को खारिज करते हुए उन्होंने पूछा, "किसने 2004 में यह सोचा था कि मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनेंगे?"

 उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के सोमवार को दिए बयान का संदर्भ दिया। चिदंबरम ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस ने 2019 चुनाव के लिए अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीवार घोषित नहीं किया है। पवार ने कहा, "चिदंबरम ने सच कहा है और कांग्रेस पार्टी की स्थिति को सामने रखा है। कांग्रेस नेताओं से मेरी बातचीत के आधार पर, यह स्पष्ट है कि पार्टी बदलाव चाहती है, लेकिन पार्टी ने यह कभी नहीं कहा कि वह किसी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को तौर पर पेश करना चाहती है और न ही कभी दूसरे दलों पर इसे थोपने की कोशिश की है।" उन्होंने सलाह दिया कि विपक्ष की तरफ से किसी भी नेता को 2019 चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं करना चाहिए और प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में चुनाव बाद ही गठबंधन के साथियों द्वारा निर्णय लिया जाना चाहिए। 'महागठबंधन' के बारे में उन्होंने कहा, "हम (राकांपा) इस तरह के किसी महागठबंधन के बारे में बात नहीं करते। मैंने भाजपा का विकल्प मुहैया कराने के लिए सभी पार्टियों से एक विपक्षी गठबंधन को लेकर बात की है, लेकिन इस तरह के किसी गठबंधन के अस्तित्व में आने की स्थितियां नहीं दिख रही हैं। हरेक राज्य में जमीनी वास्तविकता बहुत अलग है।"

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD