Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दोआबा ग्रुप में हरवीर कौर और अनमोल के सिर पर सजाया गया मिस और मिस्टर फ्रेशर का ताज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (गुरनाम सागर)

खरड़ , 22 Oct 2018

Last updated on: Oct 22, 2018, 00:00 IST

दोआबा ग्रुप में आयोजित फ्रेशर पार्टी में दोआबा कॉलेज ऑफ एजुकेशन से ई.टी.टी की छात्र हरवीर कौर और दोआबा इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बी.टेक (सी.एस.ई)  के छात्र अनमोल को मिस और मिस्टर फ्रेशर,2018 के ताज के साथ सम्मानित किया गया। करवाई गई इस फ्रेशर पार्टी में भाग लेने वालों का मॉडलिंग और प्रश्न दौर, उनका व्यक्तित्व, दृष्टिकोण,बोलने का ढंग, सामान्य जागरूकता और उनके प्रदर्शन की उपस्थिति के आधार पर चयन किया गया। इस अवसर पर साधू सिंह धरमसौत, कैबिनेट मंत्री, पंजाब (वन मंत्री, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, वेलफेयर ऑफ़ एस.सी और बी.सी) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान विशेष रूप से उनके साथ प्रशासक अमरजीत सिंह भी मौजूद थे। फ्रेशर पार्टी के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उन्हें अपनी सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के साथ-साथ अकादमिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही उनकी स्कालरशिप पर गौर करेगी। 

इस दौरान डी.जी.सी अध्यक्ष एम.एस बाठ, अध्यक्ष डॉ. एच.एस बाठ, प्रबंधन निदेशक एस.एस संघा, कार्यकारी उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, और डी.जी.सी के अधिकारी और ट्रस्टी की ओर से आये हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डी.जी.सी के कार्यकारी उपाध्यक्ष मनजीत सिंह ने शिक्षा, खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में डी.जी.सी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी को पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया और सभी प्रस्तुतियों को अच्छी कलाकृति और सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस पार्टी के दौरान नृत्य, नाटक,स्किट, गीत इत्यादि के प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जबकि गीधा, भांगड़ा और मॉडलिंग इस कार्यक्रम के मुख्य भाग रहे।पुरस्कार समारोह के साथ इस कार्यक्रम  को समाप्त किया गया, जिसमें अकादमिक, खेल, पाठ्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों की उपलब्धियों के लिए उन्हें ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक छात्र, डी.जी.सी कॉलेज के अधिकारी और संकाय सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Doaba Group of Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD