Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नेताजी की विरासत हथियाने के प्रयास पर कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2018

Last updated on: Oct 21, 2018, 00:00 IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत हथियाने का प्रयास करने को लेकर कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिल्ली उड़ाई और आरएसएस-भाजपा पर इतिहास को विकृत करने का आरोप लगाया। नेताजी द्वारा स्थापित आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मोदी ने रविवार को लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराया और नेहरू-गांधी परिवार पर बोस जैसे राष्ट्रीय नेता के योगदान की उपेक्षा करने को लेकर निशाना साधा। मोदी के आरोपों पर जवाबी हमला बोलते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया और नेताजी व सरदार पटेल को राजनीति में खींचने को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, "इसका एकमात्र कारण प्रधानमंत्री का सातों दिन 24 घंटे राजनीति करने के अंदाज में रहना है और वह नेताजी व आजादी के आंदोलन की विरासत को हथियाने की कोशिश की निराशा में लगातार आरोप लगा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मोदी जानते हैं कि संघ परिवार ने स्वंतत्रता आंदोलन में कोई भी भूमिका नहीं निभाई है। इसलिए पानी से बाहर निकाली गई एक मछली की तरह वह नेताजी की विरासत को हताशापूर्वक हथियाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें राजनीति में खींच रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जिनके अपने खुद के विचार व आदर्श नहीं हैं, वे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को हथियाने व श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं और जिनका राष्ट्रीय आंदोलन में कोई योगदान नहीं है, वे कथित तौर पर राष्ट्रवादी बनने का प्रयास कर रहे हैं। आज मोदी ने हताशापूर्वक ऐसा ही करने की कोशिश की है।" मोदी के पूर्व की कांग्रेस सरकारों के नेताजी व सरदार पटेल की विरासत का अनुसरण नहीं करने के आरोपों को खारिज करते हुए सिंघवी ने कहा कि दोनों नेता पूरी तरह सांप्रदायिकता व कट्टरता के खिलाफ थे, जिसे मोदी की मूल विचारधारा -आरएसएस व हिंदू महासभा- समर्थन देती है।

स्वतंत्रता आंदोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं है, और अपने इस दावे को साबित करने के लिए सिंघवी ने आरएसएस के तत्कालीन प्रमुख एम.एस.गोलवलकर द्वारा आरएसएस प्रवक्ता कृष्णा राव वाडेकर को भेजे पत्र के अंश का हवाला दिया, जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन से संघ को दूर रहने को कहा गया था। कांग्रेस नेता ने कहा, "आज आरएसएस व भाजपा नेताजी के भारत को आजाद कराने उनके सैन्य प्रयासों के लिए प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन उनकी मूल विचारधारा के जनक ने पूरी तरह से इसके खिलाफ काम किया है। जब नेताजी जापान में आजाद हिंद फौज का पुनर्गठन कर रहे थे और गांधीजी ने भारत छोड़ो का आह्वान किया था तो आरएसएस ने अग्रेजों के साथ हाथ मिला रखा था। हिंदू महासभा ने, विनायक सावरकर के नेतृत्व में अंग्रेजी सैन्य बलों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया।" सिंघवी ने मोदी की सरदार पटेल की विरासत को हथियाने के प्रयास की आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि यह पटेल ही थे, जिन्होंने आरएसएस को प्रतिबंधित किया था। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD