Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आशा भोसले को मिला 'लाइफटाइम अचीवमेंट' अवार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2018

Last updated on: Oct 21, 2018, 00:00 IST

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के ऑडिटोरियम में कुमार सानू विद्या निकेतन द्वारा आयोजित प्रथम कुमार सानू अवार्ड समारोह में प्रख्यात बॉलीवुड गायिका आशा भोसले को गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'लाइफटाइम अचिवेमेंट' अवार्ड से सम्मानित किया गया। शनिवार की शाम आयोजित समारोह में एक ही मंच पर सिने जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। कुमार सानू अवार्ड समारोह में गायक सोनू निगम को 'दशक के सर्वश्रष्ठ गायक' के रूप में कुमार सानू अवार्ड दिया गया। वहीं गायिका अलका याग्निक एवं आकृति कक्कड़ को गायन में उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ भारतीय संगीत में अच्छे प्रदर्शन के लिए कई गायक को भी पुरस्कार दिए गए।

कुमार सानू विद्या निकेतन के ट्रस्टी सुशील तायल ने कहा कि भारतीय संगीत के कलाकारों को बढ़ावा देने एवं उनके सराहनीय योगदान के लिए कुमार सानू अवार्डस का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन आर.के. सरकार ने बताया कि इस अवार्ड समारोह को देखने लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने आशा भोसले, कुमार सानू, सोनू निगम और अलका याग्निक की प्रस्तुति के साथ-साथ राजू श्रीवस्तव की कॉमेडी का भी खूब आनंद लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी शामिल हुईं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री डॉ. विजय सांपला, राज्यसभा सांसद अमर सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता एवं एन.डी. गुप्ता अन्य अतिथियों के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

Tags: Maneka Gandhi , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD