Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्प : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

सोलन , 21 Oct 2018

Last updated on: Oct 21, 2018, 00:00 IST

प्रदेश सरकार मण्डयाल सभा सोलन को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सोलन में मण्डयाल भवन के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज सोलन में मण्डयाल सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभा जिले में मण्डी की संस्कृति, परम्पराओं व रीति-रिवाजों को जीवित रखने व संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में विश्व एक वैश्विक गांव के रूप में बदल गया है, परन्तु बावजूद इसके इस तरह के कार्यक्रम विशेष क्षेत्र के लोगों में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने प्रथम दिन से राज्य के सभी क्षेत्रों के कल्याण व विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि हिमाचली टोपी पहाड़ी संस्कृति की पहचान व गौरव है, परन्तु कुछ निजी स्वार्थों के चलते हिमाचली टोपी को राजनीतिक रंग दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे इस सब के विरूद्ध है और सभी रंगों की टोपी को पहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभा की सोलन से धर्मशाला वाया सरकाघाट-मण्डी रात्रि बस सेवा आरम्भ करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51000 रुपये देने की घोषणा की। सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि सोलन में मण्डी जिला के सैंकड़ों परिवार रहते हैं और उनका समाज के कल्याण के लिए बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को उनकी स्वच्छ छवि, ईमानदारी व कठिन परिश्रम के चलते राज्य के नेतृत्व की जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने सभा को प्रस्तावित मण्डयाल भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मण्डयाल सभा सोलन के अध्यक्ष निराला ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने सभा द्वारा सोलन में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, पूर्व विधायक विनोद चन्देल तथा के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधु सूदन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Dr Rajiv Saizal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD