Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साका नीला तारा संबंधी माफी के साथ-साथ तथ्यों को भी उजागर करे ब्रिटिश सरकार -सुखबीर बादल

कांग्रेस के सिक्ख विरोधी चेहरे खिलाफ सदन की कार्रवाई नही चलने दी जायेगी- बीबी बादल

सुखबीर सिंह बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मानसा , 06 Feb 2014

Last updated on: Feb 06, 2014, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 1984 में सिक्खों के स्र्वोच्च धार्मिक स्थान श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करने से पूर्व ब्रिटिश सरकार से सलाह लेना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस संबंधी ब्रिटिश सरकार को केवल माफी ही नही मांगनी चाहिए, बल्कि कांग्रेसी सरकार द्वारा मांगी सलाह के साथ-साथ अन्य तथ्य भी उजागर करने चाहिए। उन्होंने यह प्रगटावा आज यहां विभिन्न संगत दर्शन कार्यक्रमों से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। बादल ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा सिक्खों का विरोधी रहा है और 1984 में श्री हरमंदिर साहिब पर हुआ हमला भी गांधी परिवार के इसी व्यवहार का परिणाम था। उन्होंने कहा कि हमला करने से पूर्व विदेशी सरकार से सलाह मांगनी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है जिसका खमियाजा कांग्रेस को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में तितीय फ्रंट नही, बल्कि अकेला फं्रट एन डी ए ही कमाल दिखायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश तरक्की कर सकता है। इसी दौरान लोकसभा सदस्य श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 1984 में कांग्रेस द्वारा ब्रिटिश सरकार से मांगी सलाह और कांग्रेस के सिक्ख विरोधी व्यवहार विरूद्ध शिअद के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों द्वारा कल को सदन की कार्रवाई नही चलने दी जायेगी। बीबी बादल ने मांग की कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सच लोगों के सामने आ सके। 

उपमुख्यमंत्री ने आज जहां संगत दर्शन दौरान 27 गांवों की समस्याओं का निपटारा किया वही लगभग 75 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के उद्घाटन और नींव पत्थर भी रखे। उन्होंने लगभग 4 करोड़ की लागत से बने बुढलाडा सबडिवीज़न कंपलैक्स का उद्घाटन  करने के अतिरिक्त बहादर पुर में 10 एकड़ की जगह में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कालेज, 120 एकड़ के रकबे में फैली लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत वाली पुड्डा कलौनी (शूगर मिल बुढलाडा) और लगभग 42 लाख रुपये की लागत वाले 600 फुट गंदे नाले के निर्माण का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने गांवों बरे, गुरनेखुर्द, अहमदपुर, कुलहेरी, टाहलियां, रामनगर भटठ्ल, अकांवाली, लखमीर वाला, दिलेल वाला, आलमपुर मंद्रा, मंढाली, जोईयां, मघानिया, हाकमवाला, मलको, भखडियाल, धर्मपुरा, खुडाल कलां, टोडर पुर, संगरेड़ी, जलवेड़ा, दरियापुर कलां, बिरोके कलां, फूल्लू वाला डोगरा, दरियापुर खुर्द, रामपुर मंडेर, कली पुर और गोबिंदपुरा गांवों का संगत दर्शन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गांवों के विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांटे मंजूर की। इस अवसर पर तीन सरपंचों सहित कई व्यक्ति शिअद में शामिल हुए जिनका स. बादल ने सरोपा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक बुढलाडा श्री चतिन सिंह समाओ, डी आई जी श्री अमर सिंह चाहल, उपायुक्त श्री अमित ढाका, एस एस पी श्री भूपिंदर सिंह खटड़ा, एवं पार्टी के सीनियर नेता और उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। 

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD