Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

नरेंद्र मोदी राफेल सौदे पर चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2018

Last updated on: Oct 17, 2018, 00:00 IST

राफेल सौदे में निजी कंपनी को भारतीय ऑफसेट साझेदार के रूप में शामिल करने की पुष्टि करने वाले नए खुलासे के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और उनसे करोड़ों रुपये के 'घोटाले' पर चुप्पी तोड़ने के लिए कहा। फ्रांस के ब्लॉग पोर्टल एविएशन की रपट का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी ने 'अपने उद्योगपति दोस्त को अवैध रूप से फायदा पहुंचाने के लिए दसॉ एविएशन के साथ एक पक्षपातपूर्ण सौदा किया।'ब्लॉग पोर्टल ने राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ की दो यूनियनों -सीएफडीटी और सीजीटी- द्वारा प्रकाशित दस्तावेजों के दो चित्र अपने ब्लॉग में लगाए हैं। ब्लॉग के अनुसार, दसॉ एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लोइक सेगालेन दोनों यूनियनों से कहते हैं कि जेट का सौदा प्राप्त करने के लिए रिलायंस के साथ समझौता करना आवश्यक था।सुरजेवाला ने कहा कि फ्रांसीसी ब्लॉग की रपट फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की उस स्वीकारोक्ति की पुष्टि करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत सरकार ने राफेल सौदे के लिए दसॉ के साझेदार के रूप में रिलायंस डिफेंस का नाम सुझाया था और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।

'सेगालेन के अनुसार, "यह दसॉ एविएशन के लिए जरूरी और अनिवार्य था कि वह राफेल इंडिया के निर्यात सौदे को पाने के लिए रिलायंस डिफेंस को स्वीकार करे।"सुरजेवाला ने फ्रेंच भाषा से अंग्रेजी में अनूदित रपट को पढ़ते हुए कहा, "राफेल इंडिया सौदा पाने का यह अपरिहार्य नतीजा था कि मेक इन इंडिया के अंतर्गत इस करार पर हस्ताक्षर किया जाए।"सुरजेवाला ने कहा, "इसलिए इस लक्ष्य को पाने के लिए भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम का निर्माण किया गया।"उन्होंने कहा, "ओलांद द्वारा मोदी की ओर से रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट साझेदार के रूप में चुने जाने के लिए कहने के बाद यह इस संबंध में तीसरा सबूत है।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई मंत्रियों ने कहा है कि दसॉ एविएशन ने ऑफसेट साझेदार का चुनाव स्वतंत्र तरीके से किया है। इसपर सुरजेवाला ने कहा कि फिर सेगालेन ऐसा क्यों कह रहे हैं कि यह दसॉ एविएशन के लिए जरूरी और अनिवार्य था कि वह राफेल इंडिया के निर्यात सौदे को पाने के लिए इसके इस समकक्ष को स्वीकार करे।उन्होंने कहा कि न ही फ्रांस और न ही भारत सरकार ने ओलांद के दावे का खंडन किया है।सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि मोदी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

 

Tags: Ashok Gehlot , Sachin Pilot , Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD