Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सबरीमाला में श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा की जाएगी : पिनरई विजयन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 16 Oct 2018

Last updated on: Oct 16, 2018, 00:00 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को कहा कि जो भी सबरीमाला मंदिर प्रार्थना करने जाएगा, उसकी रक्षा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केरल सरकार सभी श्रद्धालुओं के अधिकारों की रक्षा करेगी। विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात तब कही, जब मीडिया ने इस ओर इशारा किया कि मंदिर की परंपरा को बरकरार रखने के लिए लड़ने वालों ने मंगलवार को यह देखने के लिए वाहनों का निरीक्षण किया कि क्या इन वाहनों में 10-50 वर्ष उम्र तक की कोई महिला मौजूद है। दो महिला पत्रकारों को शहर में प्रवेश करने से रोका गया, जहां उनके ओबी वैन खड़े थे। प्रदर्शनकारी पंपा में मंदिर स्थल से 20 किलोमीटर दूर निलाकल में जमे हुए हैं। विजयन ने कहा, “हां, मुझे बताया गया है कि कुछ लोगों ने वाहनों की जांच शुरू की है। इस तरह की चीजों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोई भी कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकता। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रकार की घटनाएं न हो। जो प्रार्थना करना चाहते हैं, उन्हें रोका नहीं जा सकता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के 28 सितंबर के आदेश कि विरोध में पुनर्विचार याचिका नहीं डालेगी। 

न्यायालय ने अपने फैसले में 10 से 50 वर्ष उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में जाने की अनुमति प्रदान की थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने इसे पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे हम स्वीकार करेंगे। अब फैसला आ चुका है, हम इसे लागू करेंगे।” मंगलवार सुबह, बड़ी संख्या में महिलाओं समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरुद्ध प्रदर्शन किया और वे निलाकल के पास एकत्रित हुए। इन प्रदर्शकारियों ने मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों की जांच की। मंदिर बुधवार को अपराह्न् पांच बजे पारंपरिक मासिक पूजा के लिए खुलेगा। निलाकल में एक अधेड़ उम्र की महिला ने कहा, “हम प्रतिबद्ध हैं, चाहे जो हो जाए, हम 10 से 50 वर्ष की किसी भी महिला को मंदिर के समीप नहीं पहुंचने देंगे। यह जिंदगी और मौत का सवाल है और हम किसी भी परिस्थिति में परंपरा का उल्लंघन नहीं होने देंगे।” प्रदर्शनकारी मुख्यत: स्थानीय और आस-पास के क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। इसबीच, मंदिर के संरक्षक त्रावणकोर देवासम बोर्ड(टीडीबी) ने मंगलवार को पंडालम शाही परिवार, सबरीमाला तांत्रि परिवार के प्रतिनिधियों और अन्य हिंदू संगठनों से मुलाकात कर इस विवाद का हल निकालने की दिशा में चर्चा की।

 

Tags: Pinarayi Vijayan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD