डिप्टी कमिश्रर कम जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने आज 2019 लोक सभा चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधि के अंतर्गत होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र- 43 के नए वोटरों के लिए पैन व जागरुकता पुस्तिका लांच की। यह पैन 18 वर्ष के नए वोटरों को उपहार के तौर पर दिए जाएंगे जो अपनी वोट बनवाएंगे। वहीं में ई.वी.एम, वी.वी. पैट व एन.वी.एस.पी संबंधी जानकारी दी गई है। जिसके माध्यम से वोटरों को उपयोगी जानकारी मिलेगीडिप्टी कमिश्रर ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार विद्यार्थियों को वोट के प्रति जागरु क करने के लिए इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत कालेजों में विशेष सेमीनार लगाए जाएं। उन्होंने 18 वर्ष के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार नागरिक का हक अदा करते हुए अपना वोट जरु र बनाएं। उन्होंने बताया कि ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ पोर्टल पर आनलाइन वोटर कार्ड अप्लाई किया जा सकता है और अपना स्टेटस भी चैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के नौजवानों को अधिक से अधिक वोटर कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी दे सकें।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर(सामान्य) अनुपम कलेर, एस.डी.एम. होशियारपुर अमरप्रीत कौर संधू, अतिरिक्त सहायक कमिश्रर श्री अमित सरीन, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, चुनाव कानूनगो होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र- 43 श्रीमती हरप्रीत कौर भी उपस्थित थे।