Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

प्राकृतिक खेती अपनाने से बदल सकती है देश की तकदीर - आचार्य देवव्रत

शिमला में प्राकृतिक खेती पर किया पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Oct 2018

Last updated on: Oct 12, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रदेश के लोगों से शून्य बजट आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया है तथा कहा है कि शून्य बजट आधारित कृषि अपनाने से देश के भाग्य में बदलाव आएगा।राज्यपाल ने कहा कि व्यावहारिक रूप से शुरूआती दौर में इस प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम लागत आती है इसलिए इस प्रणाली को प्राकृतिक खेती के तौर पर जाना जाता है।राज्यपाल आज शिमला में प्राकृतिक खेती पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह अवसर पर बोल रहे थे। इस प्रशिक्षण शिविर में पांच ज़िलों से आए किसान व बागवान भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि वैकल्पिक प्रणाली के अभाव में कृषि व फलोत्पादन में रसायनों से होने वाले दुष्प्रभाव हमारे भोजन में नज़र आ रहे हैं परंतु अब हमें प्राकृतिक खेती की एक नई प्रणाली मिल गई है। उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्रों में हिमाचल की मिट्टी को अत्यंत उपजाऊ माना जाता है तथा वैज्ञानिक डाटा के अनुसार इस मिट्टी में 0.8 ऑगेनिक कार्बन की उपलब्धता है। उन्होंने चेताया कि यदि किसान इसी गति से रसायनों का इस्तेमाल करते रहे तो कृषि योग्य भूमि बंजर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर प्रति वर्ष 4 फुट की दर से कम हो रहा है और यदि ऐसा चलता रहा तो आने वाली पीढ़ियों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल पाएगा।आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक खेती के प्रयोग से लागत दर बढ़ रही है जबकि उत्पादन कम हो रहा है। इसके प्रयोग से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं तथा वैज्ञानिक रिपोर्टों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इससे पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। रासायनिक खेती से वैश्विक तापमान में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इसके दुष्प्रभावों के चलते हमें प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए तथा इसे कामयाब करने के लिए हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि भारत के खाद्य भण्डार जैविक खेती के माध्यम से नहीं भरे जा सकते क्योंकि इस प्रणाली के भी रसायनिक खेती जैसे कई दुष्प्रभाव हैं। 

उन्होंने कहा कि यह एक खर्चीली पद्धति है तथा आम किसान इसकी लागत अधिक होने की वजह से इसका प्रयोग नहीं कर पाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 2022 तक यह क्षेत्र प्राकृतिक खेती के क्षेत्र के रूप में उभरेगा तथा यह पूरे देश के लिए मार्गदर्शक बनेगा।उन्होंने किसानों और बागवानों से प्राकृतिक खेती में प्रशिक्षण लेने का तथा इसके परिणाम देखने के लिए विधि का अपने खेतों के एक भाग में ईमानदारी से प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में उद्योगपति और निर्यातकों से उनकी भेंट के दौरान उन्होंने प्राकृतिक उत्पादों को डेढ़ गुणी कीमतों पर खरीदने की इच्छा जताई है।इससे पूर्व राज्यपाल ने ‘अपना हिमाचल’ द्वारा प्राकृतिक खेती पर निकाले गए विशेषांक का भी विमोचन किया।कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि प्राकृतिक खेती पर ऐसे शिविर तथा कार्यक्रम राज्यपाल के निर्देशों तथा मार्गदर्शन के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्रियों तथा अधिकारियों ने हाल ही में कुरूक्षेत्र के गुरूकुल का दौरा किया था जहां प्राकृतिक खेती पर पहले से कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस प्रणाली का को हिमाचल में अपनाने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।इस अवसर पर पदमश्री सुभाष पालेकर ने कहा कि प्रदेश में रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देना चाहिए जिससे देवभूमि की महता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल का एक विशेष आकर्षण है तथा सेब का आकर्षण इससे भी अधिक है। परंतु रसायनों के प्रयोग से हम न केवल जहर बांट रहे है बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी कम कर रहे हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम चुनौतियों को सुलझाएं तथा इसके लिए हमें प्राकृतिक खेती के रूप में एक समाधान मिला है। उन्होंने कहा कि आज देश में सिर्फ 35 करोड़ एकड़ भूमि कृषि के लिए बची है और जिस तरह से हमारी जनसंख्या बढ़ रही है, हमें वर्ष 2050 तक दोगुने खाद्यानों (50 मिलियन मीट्रिक टन) की आवश्यकता होगी। इसलिए प्राकृतिक खेती या आध्यात्मिक कृषि को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा ने भी राज्यपाल का इस अवसर पर स्वागत किया तथा कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने इस पांच दिवसीय शिविर के विभिन्न सत्रों में होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी दी। निदेशक कृषि डॉ. देसराज शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। 

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD