Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लम्बी से बजाया लोकसभा चुनाव का बिगुल

पंजाब कांग्रेस के मिशन -13 का आरंभ करके चुनाव मुहिम का आधार बांधा, बेअदबी, नशे और झूठे मामलों पर बादलों की सख़्त आलोचना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी किल्लियांवाली (श्री मुक्तसर साहिब) , 07 Oct 2018

Last updated on: Oct 07, 2018, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए पंजाब निवासियों को राज्य की 13 की 13 लोकसभा सीटें कांग्रेस को जिताकर प्रांतीय और राष्ट्रीय राजनीति से शिरोमणी अकाली दल का मुकम्मल सफाया कर देने का न्योता दिया है। आज लम्बी में रिकार्ड तोड़ रैली को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र समर्थकी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने पार्टी हाई कमान को अवगत करवा दिया है कि राज्य में न तो वह किसी और पार्टी के साथ गठजोड़ चाहते हैं और न ही इसकी हमें ज़रूरत है। उन्होंने लोगों को पार्टी के हक में स्पष्ट जनादेश देने का न्योता दिया। इस मौके मुख्यमंत्री ने साल 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए मिशन -13 का आग़ाज़ करते हुए ऐलान किया कि बठिंडा और लम्बी हलकों समेत राज्य में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने सांसदीय चुनाव की मुहिम शुरु करने के लिए पंजाब कांग्रेस का मिशन -13 पोस्टर भी जारी किया। बादलों के हलके में उन पर तीखा हमला करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बरगाड़ी के बेअदबी मामले और इसके बाद घटीं पुलिस गोलीबारी की घटनाओं पर बादलों की तरफ से कोरा झूठ बोलने के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि बादलों ने नशों और खेती कर्जों के मामलों पर कुछ भी नहीं किया जिससे हमारे नौजवानों और किसानों का जीवन तबाह हो गया। मुख्यमंत्री ने पुलिस गोलीबारी की घटनाओं पर झूठ बोलने के लिए प्रकाश सिंह बादल की सख़्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री यह दावा करता है कि वह इस समूचे घटनाक्रम के दौरान सोया पड़ा था जबकि उस समय के डी.जी.पी. ने पहले ही जस्टिस रणजीत सिंह आगे बादल के इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि राज्य के मुख्यमंत्री को इन महत्वपूर्ण घटनाक्रम बारे भी कोई इल्म न हो। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि डी.जी.पी. ने उस सुबह 2 बजे बादल के साथ बातचीत की और उसके बाद आई.जी. के साथ 22 बार बातचीत की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि इस सब कुछ के बावजूद बादल को इस घटना बारे कुछ नहीं पता तो उसे इस बात की शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि बादल पिता -पुत्र को नशों से बर्बाद हो रही हमारी नौजवान पीढ़ी बारे भी कुछ नहीं था पता। उन्होंने कहा कि सरहद पार से पाकिस्तान से नशे हमारे राज्य की तरफ भेजे जा रहे हैं। नशों के साथ हुई मौतों और किसानों के सिर से कर्ज़े का बोझ न घटाने में नाकाम रहने के लिए सीधे तौर पर बादलों को जि़म्मेदार ठहराते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार वित्तीय संकट के बावजूद यह कर्ज़े माफ करेगी। बेअदबी, झूठे केस, नशे, उद्योग, किसान, आर्थिकता, रोजग़ार आदि समेत हर मुहाज़ पर पूरी तरह असफल रहने पर अकालियों को आड़े हाथों लेते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अकाली -भाजपा सरकार के पिछले 10 सालों के कुशासन का पर्दाफाश करके बादलों की तरफ से चलाई जा रही झूठी मुहिम का मुँहतोड़ जवाब दिया। बीते 18 महीनों की कांग्रेस सरकार की पहलकदमियों के साथ अकालियों की नाकामियों की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने बादल की तरफ से बेअदबी और गोलीबारी के मामलों की जांच के लिए ख़ुद ही बनाऐ ज़ोरा सिंह कमीशन की रिपोर्ट लागू न करने पर आड़े हाथों लिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि चाहे वह बादलों या किसी अन्य के खि़लाफ़ राजनैतिक बदलाखोरी में शामिल नहीं होंगे परन्तु उन्होंने ऐलान किया कि विशेष जांच टीम की पड़ताल में जो कोई भी दोषी पाया गया, उसे कानून मुताबिक सज़ा मिलेगी और कोई भी बख़्शा नहीं जायेगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ताडऩा करते हुए कहा कि बादलों को बेअदबी और झूठे मामलों के साथ-साथ नशों के साथ नौजवानी को तबाह करने और किसानों की मौतों समेत उनकी तरफ से किये सभी गुनाहों का हिसाब -किताब देना पड़ेगा। बरगाड़ी, बहबल कलाँ और कोटकपूरा घटनाओं के संवेदनशील मुद्दे पर अकाली -भाजपा सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही न करने का दोष लगाते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जस्टिस (सेवामुक्त) रणजीत सिंह कमीशन स्थापित किया जिससे लोगों के सामने सत्य सामने आ सके और दोषियों के खि़लाफ़ कार्यवाही करने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि बेअदबी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बेअदबी के विरुद्ध सख़्ती जारी रखेगी जिससे राज्य में सांप्रदायिक सदभावना और अमन -शान्ति को हर तरह से कायम रखा जा सके।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD