Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

बी बी व्यास ने पीएसयू को अधिक सुदृढ, आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाने के लिए कहा

जेके सीमेंट लिः, जेके मिनरलस की बीओडी बैठकों की अध्यक्षता की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 05 Oct 2018

Last updated on: Oct 05, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास ने आज निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की सार्वजानिक क्षेत्र इकाईयों को ओर अधिक सुदृढ तथा आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाया जाये ताकि वे अर्थव्यवस्था में प्रभावी ढंग से योगदान दे सकें और अति आवश्यक रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। सलाहकार ने यह बात जेके सीमेंट लिः तथा जेके मिनरलस लिः की निदेशक मंडल बैठकों को सम्बोधित करते हुए कही। उद्योग एवं वाणिज्य प्रमुख सचिव शैलेन्द्र कुमार, जम्मू व कश्मीर बैंक लिः के अध्यक्ष, बजट निदेशक, निगमों के एमडी, सम्बंधित बोर्ड के सदस्य तथा अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। सलाहकार ने निगमों को अधिक सुदृढ बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि इनकी सुचारू कार्यप्रणाली में अगर कोई बाधा है तो उसे नये प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों तथा वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने जेके सीमेंट के प्रबंधन को सीमेंट का उत्पादन बढाने के लिए कहा तथा कहा कि इससे निगम का राजस्व बढने में सहायता होगी। सलाहकार ने जेकेसीएल को नीजि संस्थानों तथा निर्माण आवासों को  अपने गुणवत्ता वाले सीमेंट ब्रैंड को बेचने के लिए खुले बाजार में साहसिक प्रयास करने के निर्देश दिये। 

यह निर्णय लिया गया कि जेकेसीएलपी लम्बित परियोजनाओं पर भी पर्याप्त वित्त पोशण जारी करने के लिए विचार किया जायेगा। सलाहकार ने जेके मिनरलस लिः की निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को यह सुनिष्चित करने के निर्देश दिये कि राज्य में विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चे माल की उपलब्धत्ता को परितंत्र अनुकूल बनाया जाये। उन्होंने अधिकारियों को रामबन जिले में परलंका में जिप्सन निकालने में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा कहा कि इस जगह में अधिक मात्रा मे जिप्सन है तथा इन्हें बांध परियोजनाओं के निर्माण के कारण स्थलों के जल मग्न होने से पहले निकाला जाना चाहिए। सलाहकार ने जेके मिनरलस के अधिकारियों को मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने दोनों निगमों के अधिकारों से इन निगमों को अधिक जीवंत तथा लाभ उन्मुख बनाने के लिए नवीनतम कदम उठाने के लिए कहा। उद्योग एवं वाणिज्य प्रमुख सचिव ने निगमों द्वारा शुरू की गई गतिविधियों तथा गत वित्त वर्श के दौरान प्राप्त किये गये लक्ष्यों की जानकारी दी।

 

Tags: B B Vyas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD