Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आता है : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 03 Oct 2018

Last updated on: Oct 03, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने यहां बुधवार को राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव आते ही उन्हें राम मंदिर याद आ जाता है और चुनाव समाप्त होते ही उसे वे भूल जाते हैं। सिंह ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में राफेल लड़ाकू विमान खरीददारी में कथित रूप से हुए घोटाले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राफेल मामले को लेकर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से लगातार राफेल की कीमत पूछ रहा है, आखिर क्या कारण है कि सरकार उसकी कीमत नहीं बता रही। इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने इस्तीफे की मांग की। उन्होंने महागठबंधन के विषय में पूछे जाने पर कहा कि महागठबंधन को लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। चुनाव के पहले महागठबंधन का स्वरूप बनेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 1977 में जनता पार्टी का महागठबंधन चुनाव के कुछ ही दिन पहले बना था। इस बार महागठबंधन का बड़ा स्वरूप बनेगा और कामयाब होगा। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा का वहां हार तय है। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बेबाक कहा, “मोदी जी से पूछिए।”

 

Tags: Digvijay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD