Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी प्रत्यक्ष चुनाव की मांग की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Oct 2018

Last updated on: Oct 02, 2018, 00:00 IST

इनेलो सांसद दुष्ंयत चौटाला ने भी दिग्विजय चौटाला की आवाज में आवाज मिलाते हुऐ कहा की  जब पूरे देश के अन्य प्रदेशों में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव हो रहे है तो फिर हरियाणा में क्यो नही हो रहे। बार-बार प्रदेश सरकार बहाने बनाकर क्या दर्शाना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर कहा की यदि प्रधानमंत्री जी सच मे गरीबो की सुनते है तो प्रत्यक्ष चुनाव की घोषणा हरियाणा सरकार से करवाऐ। उन्होंने कहा की मोदी जी कहते है की वो गरीब परिवार से आए है, फिर किसान, दलित, कमेरे के बच्चों का अधिकार क्यो छीना जा रहा है। यदि प्रधानमंत्री सच में गरीब बच्चों का भला चाहते है तो प्रदेश सरकार को प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करने के आदेश दे। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा दिए गए नौकरियों के श्वेत पत्र भी जारी करें। पिछले काफी दिनों से नौकरियों के नाम पर युवाओं की जेबों से करोड़ों रूपये ढीले किए गए है, उसका हिसाब भी प्रदेश सरकार से मांगे। हालही में लैब अटेंडेट की परीक्षा में हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। प्रदेश के अनेक सैंटरों में बच्चों से पहले ही पेपर ले लिए गए व ओएमआर शीट पौना घंटा बाद में दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को भी प्रधानमंत्री अपने संज्ञान में ले। 

उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी तो निश्चित तौर पर देश के प्रतिभावान नौजवान नेता गरीब तबके से उठकर देश की संसद व प्रदेश की विधानसभा में नाम रोशन करेंगे।इनसो की उपलब्धियो पर लिखी किताब का किया विमोचन...इनेलो सांसद दुष्ंयत चौटाला व इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनसो संगठन की उपलब्धि बताते हुऐ एक पुस्तक का भी विमोचन किया।दुष्ंयत चौटाला ने कहा की इनसो हमेशा से सामाजिक कार्यो मे आगे रहा है पिछले कुछ समय से इनसो ने छात्रसंगठन की परीभाषा ही बदल कर रख दी है बी आज नवनियुक्त छात्र इनसो से जुडने को तैयार रहता है।इनसो ने छात्रहितो की आवाज को तो बुलंद किया ही है साथ ही अपने सामाजिक कार्यो से सबका दिल भी जीता है। इस अवसर पर रणधीर चिक्का पर्दीप देसवाल दिनेश डागर जसविंदर खेरा अनिल जंधरी शंपि फोगाट मंजू जाखर रेनू चौधरी धर्रू सांगवान जयदेव नोल्था संजय दलाल  राजू पाई बलराम मकडॉली वजीर मान राजू मेहरा मोंटू दलाल आदि उपेस्थिय थे

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD