Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

जिले को मच्छरजनित बीमारी मुक्त करने का सांसद दुष्यंत चौटाला ने उठाया बीड़ा

गांवों के साथ साथ हिसार शहर को भी दी फॉगिंग मशीन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 29 Sep 2018

Last updated on: Sep 29, 2018, 00:00 IST

इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार जिले को मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त करने का बीड़ा उठाते हुए 19 छोटी फॉगिंग मशीनें व एक बड़ी मशीन गांवों व हिसार शहर को दी है। विदित रहे कि इससे पहले भी सांसद दुष्यंत चौटाला अपने संसदीय क्षेत्र को दर्जनों फॉगिंग मशीनें दे चुके हैं। इनेलो सांसद ने हिसार नगर निगम को शहर में फॉगिंग करने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये मूल्य की बड़ी फॉगिंग मशीन दी है। इसके साथ जिले के गांव मय्यड़, लाडवा, भोडिया बिश्नोईयान, सलेमगढ, घुडसाल, मिरकां, उगालन, कुलाना, धीरनवास, घिराय, भाटोल जाटान, सोथा, थुराना, ढांड, भाटोल रांगडान , बुढ़ाखेड़ा व नियाणा के साथ साथ हिसार के सेक्टर 13 को एक एक मिनी पोर्टेबल फॉगिंग मशीन दी। सांसद दुष्यंत ने कहा कि शहर में बढ़ती जा रही मच्छरजनित बीमारियों को देखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की थी कि हिसार शहर को बड़ी फॉगिंग मशीन उपलब्ध करवाई जाए, परन्तु जब सरकार की तरफ से इस बारे कोई रेस्पॉन्स नही आया तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने संसदीय कोटे से बड़ी मशीन हिसार नगर निगम को दी है, जिससे अब पूरे शहर में फॉगिंग हो पाएगी और शहर की जनता को मच्छरों से निजात तो मिलेगी ही साथ ही साथ मच्छरजनित बीमारी मलेरिया और डेंगू से भी बचाव होगा। 

उन्होंने कहा कि वे जब भी अपने संसदीय क्षेत्र के गांवों और शहर में आम जनता से मिलते है तो सबसे ज्यादा शिकायत मच्छरों को लेकर उनके समक्ष आती है। युवा सांसद ने स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रुप से फॉगिंग करवाये। जिन गांवों में फॉगिंग मशीन आज दी है और जिनमे पहले दी जा चुकी है, उन गांवों के साथ लगते गांवों में भी फोगिंग करवाने का प्रबंध करें। क्यों कि बदलते मौसम में मच्छरों की भरमार होने का अंदेशा है अगर समय पर फोगिंग हो जाएगी तो ये मच्छर पनपेंगे ही नही। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, सतबीर वर्मा, बहादुर सिंह नायक, हलका अध्यक्ष तरुण जैन, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, नलवा हलका अध्यक्ष सतपाल सरपंच, सत्यवान बिछपडी, राजमल काजल, एडवोकेट मनदीप बिश्नोर्ई, सतबीर मुंगेरिया व डॉ उमेद खन्ना के अलावा निगम आयुक्त अशोक बंसल सहित निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सम्बंधित गांवों के सरपंच भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD