Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने 14वीं हीरो एमटीबी हिमालय रैली को रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला   , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य साहसिक गतिविधियों और विशेष रूप से माउंटेन बाइकिंग के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज शिमला से 14वीं हीरो एमटीबी हिमालय रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कही। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन एंडवेंचर स्पोटर्स और टूरिज्म प्रमोशन एसोसियेशन और राज्य पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को माउंटेन बाइकिंग में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक खेलों के लिए अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन संभावनाओं के पूर्ण दोहन के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि माउंटेन बाइकिंग को विश्व के सबसे साहसिक खेलों में गिना जाता है और राज्य के पास इस खेल को बढ़ावा देने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि माउंटेन बाइकिंग जैसे आयोजन राज्य के सुदूर इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एमटीबी हिमालय इन क्षेत्रों में उपलब्ध संभावित क्षमताओं के प्रदर्शन के लिए एक शानदार अवसर प्रदान करता है।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन प्रतिभागियों को राज्य के कुछ सबसे खूबसूरत और दूरदराज के क्षेत्रों से यात्रा करने का भी अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ राज्य के चार जिलों से गुजरेगी, जिसमें उनका निर्वाचन क्षेत्र सिराज भी शामिल है।मुख्यमंत्री ने राज्य में इस तरह के आयोजन के लिए हिमालयन एंडवेंचर स्पोटर्स और टूरिज्म प्रमोशन एसोसियेशन के प्रयासों की सराहना की।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि साइकिल चलाना उन साहसिक खेलों में से एक है, जो युवा पीढ़ी को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में दुनिया के कुछ सबसे सुंदर साइकिल चलाने योग्य ट्रैक हैं।हिमालय एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि इस कार्यक्रम में 14 देशों में 81 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान साइकिल सवार 650 कि.मी. की दूरी को तय करेंगे।हीरो साइकिलज कम्पनी के निदेशक अभिषेक मुंजाल ने भी इस अवसर पर विचार रखे।हि.प्र. राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष खुशीराम बलनाटाह, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, सचिव युवा सेवाएं एवं खेल दिनेश मल्होत्रा, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD