Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में ईको पर्यटन की अपार संभावनाएं : तरुण कपूर 

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Sep 2018

Last updated on: Sep 27, 2018, 00:00 IST

ईको पर्यटन की वैबसाईट द्वारा अब कम से कम वन विभाग के 100 विश्राम गृहों की बुकिंग की जा सकेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरूण कपूर ने ईको पर्यटन के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में हिमाचल प्रदेश ईको पर्यटन सोसाईटी के  तहत प्रदेश भर में चल रहे ईको पर्यटन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाने के लिए जो युवा ईको पर्यटन के साथ जुड़ना चाहते हैं उनको ईको पर्यटन गाईड़ का प्रशिक्षण ईको पर्यटन सोसाईटी द्वारा प्रदान किया जाएगा। वन विश्राम गृह की जानकारी को एकत्रित कर एक कॉफी टेबल पुस्तिका शीघ्र प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को इससे सुविधा हो सके।श्री कपूर ने कहा कि प्रदेश में ईको पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ईको पर्यटन सोसाईटी द्वारा एक ईको क्लब बनाया है। सोसाईटी द्वारा इस क्लब में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जांएगे ताकि प्रदेश में ईको पर्यटन की अपार संभावनाओं के चलते प्रदेश में ईको पर्यटन की गतिविधियों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि ईको क्लब के सदस्य बनने के लिए हिमाचल प्रदेश ईको पर्यटन सोसाईटी की वैबसाईट द्वारा भी आवेदन  किया जा सकता है।बैठक में प्रधान मुख्य अरण्यपाल डा. अजय कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी डा. आर. सी. कंग के अलावा ईको पर्यटन सोसाईटी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: HIMACHAL ADMIN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD