Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के स्मार्ट नगरों में समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए योजना निर्माण के दौरान दिव्यांग अनुकूल उपायों को एकीकृत करने की आवश्यकताः हरदीप पुरी

हितधारकों से विचार-विमर्श के फीडबैक को स्मार्ट नगरों को भेजा जाएगा, ताकि वे परियोजनाओं के योजना निर्माण के दौरान इन सुझावों को शामिल कर सकें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Sep 2018

Last updated on: Sep 11, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने इस बात पर बल दिया है कि भारत के स्मार्ट नगरों में समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए योजना निर्माण के दौरान दिव्यांग अनुकूल उपायों को एकीकृत करने की आवश्यकता है। परियोजना निर्माण के प्रारंभिक दौर में ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नगरों का विकास दिव्यांग अनुकूल हो। वे आज यहां ‘दिव्यांग अनुकूल उपाय और भारत के स्मार्ट नगरों के लिए नीतिगत अनुशंसाएं’ कार्यक्रम के परिचर्चा सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत स्मार्टसिटी मिशन भारतीय नगरों को समाज के कमजोर वर्गों के आसानी से रहने लायक बनाना चाहता है। राष्ट्रीय शहरी मामले संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में दिव्यांगजनों, विख्यात नागरिकों व विशेषज्ञों तथा अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने कहा कि हितधारकों के साथ परिचर्चा के आधार पर प्राप्त सुझावों को स्मार्ट नगरों के सीईओ व परियोजना निदेशकों को भेजा जाएगा, ताकि वे इन सुझावों को अपनी योजनाओं में शामिल कर सकें। श्री पुरी ने कहा कि दिव्यांगता के संबंध में आंकड़ों की कमी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अधिनियम 1995 कहता है कि दिव्यांगजनों को भी आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 40-48 के अनुसार सभी भवन सेवाओं व उत्पादों को निश्चित समयसीमा के अंतर्गत दिव्यांग अनुकूल बनाया जाना चाहिए। मंत्री महोदय ने कहा कि हम आबादी के 25 प्रतिशत हिस्से की ओर देख रहे हैं, जिन्हें स्वतंत्र व सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए सार्वभौमिक सुगम्यता की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि मानक निश्चित हैं, कानून बनाए जा चुके हैं। इसलिए ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम सुगम्यता के मुद्दे को नजरअंदाज करें। 

 

Tags: Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD