Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) ने दूरदर्शन के 9 डीएसएनजी वाहनों को रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2018

Last updated on: Sep 10, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) ने आज यहां दूरदर्शन के 9 डीएसएनजी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे, दूरदर्शन की महानिदेशक श्रीमती सुप्रिया साहू और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि उनकी सरकार का जोर एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर है और इस दिशा में पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में अधिक डीएसएनजी वाहनों के काम पर लगाए जाने से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास से जुड़ी कहानियों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।दूरदर्शन से सीधा प्रसारण की क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें 9 नए सी-बैंड डीएसएनजी वाहन शामिल किए गए जो एचडी सिग्नल जोड़ने में सक्षम हैं। इन वाहनों की वैश्विक निविदा के जरिए खरीद पर 22.83 करोड़ रुपये (2.54 करोड़ रुपये प्रति वाहन) की लागत आई।इन डीएसएनजी ईकाइयों की मदद से दूरदर्शन की पूर्वोत्तर से सीधा प्रसारण करने की क्षमती बढ़ जाएगी क्योंकि 4 डीएसएनजी गंगटोक, कोहिमा, इम्फाल और अगरतला में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा नई डीएसएनजी ईकाइयां इलाहाबाद, विशाखापट्टनम, चंडीगढ़, जगदलपुर और पुणे में लगाई जाएंगी।दूरदर्शन के पास अभी 34 डीएसएनजी ईकाइयां हैं जो देशभर में तैनात की गई हैं। इनमें से 16 ईकाइयां सी-बैंड पर काम करती हैं और 18 ईकाइयां कू-बैंड पर काम करती हैं। हालांकि इन 34 डीएसएनजी ईकाइयों में 2 ही एचडी सिग्नल को अपलिंक कर पाती हैं।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD