Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

पत्रकारों के लिए आईआईएमसी में सेमीनार आयोजित कराने का सुझाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Sep 2018

Last updated on: Sep 10, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर (सेवानिवृत्त) ने भारतीय जन संचार संस्थान से जुड़े मुद्दों और कामकाज के बारे में विचार के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।कर्नल राठौर ने आईआईएमसी के कामकाज के बारे में समिति के सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को आईआईएमसी के समक्ष मुद्दों के बारे में भी बताया और उनसे निपटने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने संस्थान को सर्वोत्कृष्ट दृश्य-श्रव्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कैनन और सोनी से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए की गई कोशिशों के लिए सराहना की।समिति के सदस्यों ने संस्थान में संचार पर अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए मंत्रालय की सराहना की। सदस्यों ने फेक न्यूज जैसे विभिन्न समकालीन मुद्दों पर अनुसंधान कराने का सुझाव दिया। बैठक में पत्रकारों के कौशल विकास के लिए सेमीनार आयोजित कराने का भी सुझाव दिया गया।बैठक में आईआईएमसी के महानिदेशक डॉ. के. जी. सुरेश ने आईआईएमसी के कामकाज और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक प्रस्तुति दी।बैठक में सांसद श्रीमती देव (मून मून सेन) वर्मा, डॉ. संजय जायसवाल, श्री नीरज शेखर भी शामिल हुए। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री अमित खरे और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD