Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

मुख्यमंत्री द्वारा कृषि को बचाने के लिए किसानों को एकत्र होने का निमंत्रण

फसली विविधता को किसानों की सभी समस्याओं का रामबाण कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

लुधियाना , 01 Feb 2014

Last updated on: Feb 01, 2014, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज किसानों को न्यौता दिया कि कृषि के मौजूदा संकट के सामने के लिए उनका एक मंच पर एकत्र होना अनिवार्य है। यहां गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एवं एनिमल साईसिज में किसान स्कूल ऑफ साईंटिस्ट होम का उद्घाटन करने के पश्चात प्रॉग्रेसिव किसानों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अफसोस व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने कृषि को गैर मुनाफेवंद बना दिया है, जिस कारण किसानों को इस संकट भरे वातावरण में उभारने के लिए सांझ डालनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि लगातार कृषि में इस्तेमाल होने वाली खादें, दवाईयों एवं अन्य समान में बढ़ौतरी एवं न्यून्तम समर्थन मूल्य इस बढ़ौतरी अनुसार ना होने के कारण किसानों का मुनाफा कम होता जा रहा है, जिस का परिणाम उसपर बढ़ते वित्तिय बोझ के रूप में सामने आ रहा है। इस स्थिति में किसानों को सहायक कृषि गतिविधियों/व्यवसायों की तरफ प्रेरित होने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उनकी कमज़ोर आर्थिक स्थिति सुधरेगी वहीं कृषि आधारित राज्य की अर्थव्यवस्था को भी प्रौत्साहन मिलेगा। सहायक कृषि गतिविधियों द्वारा कृषि विविधता अपनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने इसको किसानों के  सभी दुखों का रामबाण करार दिया। गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी लुधियाना को किसानों को इस तरफ अह्म दिशा दिखाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने यूनीवर्सिटी की प्रसार सेवाओं को मज़बूत करने के लिए भी कहा। 

उन्होंने कहा कि यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिक गांवों में जायें और किसानों को डेयरी, सूअर पालन, मतस्य पालन, मधुमक्खी पालन एवं अन्य कृषि सहायक व्यवसायों के लाभ बताकर अपनाने के लिए प्रेरित करें, जिससे मायुस किसानों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने भूमिहीन किसानों विशेष तौर पर कमज़ोर वर्ग से संबंधित, को भी डेयरी व्यवसाय से जोडऩे की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं को डेयरी व्यवसाय में उत्साहित करने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी की योजना चलाई गई है। मुख्यमंत्री ने यूनीवर्सिटी को 10 गांवों चुनकर उनको कृषि और पशुपालन में मॉडल गांव के तौर पर उभारने का न्यौता भी दिया ताकि यह गांव शेष गांवों क ो भी दिशा दे सके। बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कृषि औजारों को खरीदने पर आते भारी खर्चे के मद्देनज़र कृषि सेवा केद्रों द्वारा मंहगे औजार मुहैया करवाने के लिए कृषि औजारों पर दी जाती सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को इन खेती सेवा केंद्रों द्वारा मंहगे औजार किराये पर मुहैया करवाये जाते हैं एवं उनको इसका अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने और क हा कि पंजाब सरकार डेयरी को उत्साहित करने की अच्छी नस्ल की भैंसों एवं गायें मुहैया करवाने के लिए समयबद्ध कार्य योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि रिवायती नस्ल की गायों एवं भैंसों की नस्ल को संभालने के लिए यूनीवर्सिटी को अह्म भूमिका निभानी चाहिए। स. बादल ने गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय द्वारा फसली विविधता में डाले योगदान के लिए सराहना भी की। बादल ने इससे पूर्व विश्व विद्यालय में लगी प्रदर्शनी के स्टॉल भी देखे और प्रॉग्रेसिव किसानों/पशुपालकों के साथ उनके प्रोजेक्टों संबंधी बात भी की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक मनप्रीत सिंह इयाली, पूर्व एम पी अमरीक सिंह आहलीवाल, विशेष प्रधान सचिव/मुख्यमंत्री गुरकीरत कृपाल सिंह, पी ए यू के वी सी डॉ. बी एस ढिल्लों और गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी के वी सी डॉ. वी के तनेजा भी उपस्थित थे। 

 

Tags: parkash singh , parkash singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD