Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंत्योदय की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही मोदी सरकार : शांता कुमार

सांसद ने की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Sep 2018

Last updated on: Sep 01, 2018, 00:00 IST

सांसद शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व में अंत्योदय की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को सच्चा विकास बताते हुए कहा कि सरकर यह तय बना रही है कि योजनाएं गरीबों के लिए बनायी जाएं और उनका सही कार्यान्वयन हो। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शुरूआत भी इसी कड़ी में उठाया गया प्रगतिशील कदम है। शांता कुमार ने शनिवार को धर्मशाला में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए। इस मौके खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर विशिष्ट मेहमान के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।शांता कुमार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की धर्मशाला शाखा का शुभांरभ भी किया एवं खाताधारकों को ‘क्यू आर’ कार्ड वितरित किए। उन्होंने इस मौके विभाग द्वारा तैयार विशेष आवरण का अनावरण भी किया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इस योजना का शुभारंभ किया, इसी कार्यक्रम के समानांतर धर्मशाला में जिला स्तरीय शुभांरभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शांता कुमार ने इस कदम को क्रांतिकारी पहल करार देते हुए कहा कि यह दुनिया की अपनी तरह की पहली योजना हैे जिसमें बैंक लोगों के घर द्वार पर पहुंचेगा और करोड़ों लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्हांेने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा होगा। इस देशव्यापी सेवा में आरंभ में 650 शाखाएं शामिल होंगी और धीरे धीरे ये देश के लगभग 2 लाख डाकघरों में शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे यह सुनिश्चित बनाएं कि यह योजना धरातल पर सही तरीके से लागू हो, ताकि लोग सही मायनों में इससे लाभान्वित हो सकें।उन्होंने कहा कि पूरे देश में डाकघरों का गहन जाल बिछा है, इससे गावों में बैंकिंग सेवा की पहुंच बढ़ाने में आसानी होगी। 

उन्होंने कहा कि डाकघर अब अपने परंपरागत कार्यों के अलावा अन्य अनेक कार्यों में सहायक बने हैं।पालमपुर और कांगड़ा में डाकघरों में पासपोर्ट केंद्रों की सुविधा दी गई है, जल्द ही चंबा में भी यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। शांता कुमार ने कहा कि बीते दौर में देश में विकास तो खूब हुआ लेकिन सामाजिक न्याय को अधिमान नहीं दिया गया। अमीरी चमकती रही और गरीबी सिसकती रही। लेकिन मोदी सरकार ने स्थितियों में सकारात्मक बदलाव लाया है, गरीबों के लिए अनेक पहलें की गई हैं।इस अवसर पर अपने संबोधन में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने इस गरीबोन्मुखी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया । उन्होंने कहा कि आईपीपीबी बैंकिंग सेवा डाकघरों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि लोगांे को घर द्वार पर विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। पारदर्शी, जवाबदेय और उत्तरदायी व्यवस्था विकसित की जा रही है।किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी प्रयासों से देश ने विकास के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। बीते चार वर्षों में देश की साख बढ़ी है और हर देशवासी के लिए अच्छे दिन आए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है। सरकार ने खाद्य आपूर्ति विभाग मंे एचपी ईपीडीएस एप आरंभ की है, ताकि व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।इस मौके निदेशक डाकलेखा सुंदरनगर जसप्रीत कौर ने आईपीपीबी बैंक सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईपीपीबी अपने खाताधारकों को भुगतान बैंक के साथ-साथ चालू खाता, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष धन अंतरण, बिलों के भुगतान इत्यादि की सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा। बैंकिंग सेवाएं लोगों तक पहुंचाने में मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस और आईवीआर जैसी सुविधाओं का उपयाग किया जाएगा।डाकघर धर्मशाला के अधीक्षक सोमदत्त राणा ने मेहमानों का स्वागत किया वहीं सहायक अधीक्षक तिलक राज ने कार्यक्रम में पधारने के लिए सभी मेहमानों का आभार जताया। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, भाजपा नेता राकेश शर्मा एवं संजय शर्मा, डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Shanta Kumar , Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD