Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मेनका संजय गांधी एवं योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में 1000 विधवाओं के गृह, कृष्ण कुटीर का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश सरकार असहाय महिलाओं और बच्चों के लिए बड़े गृहों का निर्माण करने के लिए लखनऊ एवं वाराणसी में भूमि आवंटित करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वृंदावन , 31 Aug 2018

Last updated on: Aug 31, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी के साथ आज उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा के वृंदावन में एक समारोह के दौरान विधवाओं के गृह ‘कृष्ण कुटीर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित थीं। कृष्ण कुटीर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मंत्रालय की स्वाधार गृह योजना के तहत 1000 विधवाओं के लिए निर्मित एक विशेष गृह है और किसी सरकारी संगठन द्वारा सृजित अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा सुविधा केंद्र है।इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि वृंदावन गृह बड़ी संख्या में वृंदावन की असहाय विधवाओं को आश्रय और सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि अब जिला प्रशासन द्वारा गृह के निकट चार एकड़ का एक क्षेत्र भी आवंटित किया गया है जिसे एक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा एवं इसका उपयोग गृह की विधवाएं कर सकती हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यह भी कहा कि विधवाएं विभिन्न समितियों का हिस्सा होंगी जिनका निर्माण विधवाओं के गृह को प्रबंधित करने के लिए किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वाराणसी में भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया जहां महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इसी प्रकार की सुविधा का निर्माण किया जाएगा। श्रीमती मेनका संजय गांधी ने सुझाव दिया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय लखनऊ में या इसके इर्दगिर्द एक बड़े सुविधा केंद्र का निर्माण करने का इच्छुक है जिसमें देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले सभी अनाथ बच्चों, असहाय/परित्यक्त महिलाओं को सामुदायिक वातावरण में रखा जा सकता हैं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सरकार जेलों तथा मानसिक चिकित्सालयों में रह रही महिलाओं की स्थिति की जांच करे।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के इस सुझाव को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बच्चों के लिए आश्रय गृहों के निर्माण हेतु वाराणसी एवं लखनऊ में जमीन आवंटित करेगी जैसा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन जरूरतमंद एवं  असहाय लोगों, विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं की हेल्प लाइन 181 को लिंक करने वाला पहला राज्य बन गया है और उसने प्रत्येक जिले में मुसीबत में फंसी महिलाओं के लिए बचाव वैन उपलब्ध कराया है।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव श्री राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने परित्यक्त एवं आश्रय विहीन महिलाओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वाधार योजना आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल परित्यक्त एवं आश्रय विहीन महिलाओं की कठिनाईयां दूर होंगी बल्कि यह उन्हें आत्मविश्वास की भावना के साथ एक मर्यादित जीवन जीने में भी मदद करेगी।विधवाओं के गृह कृष्ण कुटीर का निर्माण राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) द्वारा 57.48 करोड़ रुपये (भूमि की लागत सहित) की लागत से 1.4 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है जिसमें 1000 निवासियों के रहने की सुविधा है। 

इसमें सुंदरता से बनाए गए 100 कमरे/शयनागार हैं। गृह की डिजाइन हेल्प एज इंडिया के परामर्श से तैयार की गई है और बुजुर्गों के लिए सुविधाजनक है। यह रैम्प, लिफ्ट, पर्याप्त बिजली की आपूर्ति, जल एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अन्य सुविधाओं सहित भूतल एवं तीन मंजिल से निर्मित है। यह गृह एक विशाल आधुनिक रसोई घर एवं कौशल सह प्रशिक्षण केंद्र से भी सुसज्जित है। इसमें दो डिस्पेंसरियां एवं फिजियोथेरैपी सुविधाएं हैं और यहां रहने वाले निवासियों की नियमित चिकित्सा जांच की जाएगी। गृह के निर्माण का वित्त पोषण केंद्र सरकार द्वारा किया गया है और इसका प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। नेटिजन (इंटरनेट के उपयोगकर्ताओं) के साथ कनेक्ट करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर ‘नेम द वृंदावन आश्रम’ नामक एक महीने भर चलने वाली प्रतियोगिता (नवंबर-दिसंबर 2017) चलाई थी। कृष्णा कुटीर की सुश्री सुनीता कत्याल की प्रविष्टि को चयन समिति द्वारा विजयी प्रविष्टि माना गया था। श्रीमती मेनका संजय गांधी ने 2016 में इस परियोजना का निर्माण आरंभ किया था।विधवाओं के गृह का निर्माण महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वृंदावन में दयनीय स्थिति में रहने वाली विधवाओं की दुर्दशा में सुधार लाने के लिए किया गया है। मंत्रालय ने वृंदावन में रहने वाली विधवाओं की इस दयनीय स्थिति का संज्ञान लिया जिन्होंने वापस अपने घर या गांव जाने से इंकार कर दिया। उन्हें एक मर्यादित और मानवीय जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियां उपलब्ध कराने के लिए मंत्रालय ने एक विशिष्ट मामले के रूप में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ वृंदावन में इस कृष्ण कुटीर का निर्माण किया है।  

 

Tags: Maneka Gandhi , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD