Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

भारी मात्रा में गैर मानक सोया पनीर जब्त

लुधियाना में हाईड्रोजन पैरोऑक्साईड वाला एक हज़ार लीटर से अधिक दूध पकड़ा, बठिंडा में 300 किलो से अधिक नकली पनीर और पटियाला में 1200 लीटर नकली दूध बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना, पटियाला , 29 Aug 2018

Last updated on: Aug 29, 2018, 00:00 IST

पंजाब में नकली दूध और दूध उत्पादों के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत मारे गए छापे में अब ग़ैर मानक सोया पनीर भी बिकने का मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी टीम लुधियाना ने नयी सब्ज़ी मंडी, दिल्ली रोड पर पनीर के दो थोक विक्रेताओं पर छापा मारा। यह दोनों विक्रेता 200 रुपए किलो के हिसाब से सोया पनीर बेच रहे थे, जब कि इस पर न तो बनाने और न मियाद बीतने की तारीख़ दर्ज थी। सोया पनीर के पैकेटों पर उत्पादक का पता और बैंच नंबर भी दर्ज नहीं था। सरदार पनीर हाऊस पर दिल्ली से आई सोया चाँप भी बिकती पाई गई। वहां पनीर के नमूने भरे गए और 70 किलो पनीर, 40 पैकेट सोया पनीर (हरेक पैकेट आधा किलो) और 20 किलो सोया चाँप ज़ब्त की गई।लुधियाना की फूड सेफ्टी टीम ने संगरूर से 1050 लीटर दूध लेकर आ रहे एक वाहन को भी रोका। इस मौके पर पकड़े गए व्यक्ति ने माना कि दूध में हाईड्रोजन पैरोऑक्साईड मिला हुआ है।बठिंडा की गोनियाना रोड पर गर्ग चिल्लिंग सैंटर में सुबह-सुबह 2:15 बजे मारे छापे स्रह्य दौरान 315 किलो पनीर और 150 किलो सुखा दूध बरामद किया गया। यहाँ से पनीर, दही और सूखे दूध के नमूने भरे गए और जांच के लिए भेजे गए।पटियाला में टीम ने डेयरी विकास विभाग की टीम के साथ मिल कर प्रात:काल 8 बजे नाभा तहसील के गांव ढींडसा खुर्द में जीएसके चिल्लिंग सैंटर पर छापा मारा। इस मौके पर 1200 लीटर दूध और शक्की मटीरियल के तीन थैले बरामद किये गए, जिन पर कोई मार्का, नंबर या उत्पादन और मियाद बीतने की तारीख़ नहीं थी। मौके से पाँच किलो का ज़ैडमैक्स गुलूकोज़ पाउडर का थैला, गुलूकोज़ पाउडर के पाँच खाली थैले और रिफायंड तेल के छह खाली पीपे बरामद हुए। इस मौके पर पाँच -पाँच लिटरों वाली केमिकल की बिना मार्के वाली 32 बोतलें और 9 खाली बोतलें बरामद की गई। दूध, गुलूकोज़ पाउडर और शक्की मिलावटी सामान के नमूने लिए गए और यह सामान पुलिस ने ज़ब्त कर लिया।फाजिल्का में देसी घी के नाम पर कुकिंग मीडियम बेचने का मामला सामना आया है। यहाँ पंजाब और राजस्थान की सीमा पर स्थित अबोहर तहसील के गाँव हिंमतपुरा में से कुकिंग मीडियम के दो -दो सौ ग्राम के 80 पैकेट, पाँच -पाँच सौ ग्राम के 32 पैकेट और एक -एक किलो के 15 पैकेट (कुल 47 किलो) बरामद किये गए। इसके नमूने ले लिए गए और उनको जांच के लिए भेजने के अलावा सारा स्टाक ज़ब्त कर लिया गया।

 

Tags: Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD