Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए तो विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र संगठन : दिग्विजय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Aug 2018

Last updated on: Aug 27, 2018, 00:00 IST

प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए तो विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र संगठन। यह बात इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के आह्वान पर चंडीगढ़ में संयुक्त छात्र संगठनों की बैठक में कही और सभी छात्र संगठनों ने प्रत्यक्ष सहमति जताते हुए मंच साझा किया है। एमएलए होस्टल में हुई बैठक में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव संघर्ष समीति का गठन भी किया गया। इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब राज्य सरकार के विरुद्ध सभी छात्र संगठन एक मंच से प्रत्यक्ष चुनाव कराने की लड़ाई लड़ेंगे।बैठक में भाग लेते हुए हरियाणा एसएफआई अध्यक्ष शहनवाज ने कहा कि एसएफआई के लिए हमेशा ही छात्रहित सर्वोपरि रहे हैं और वो इस बात से खुश हैं कि इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने छात्र हितों की लड़ाई के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया है।एनएसयूआई की ओर से बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष दिवांशु बुद्धिराजा ने कहा कि राजनैतिक मतभेदों और गतिरोधों के बावजूद छात्रों के हकों के लिए आवाज बुलंद करना ही प्रत्यक्ष छात्र संगठन का दायित्व बनता है। इसीलिए दिग्विजय सिंह चौटाला की इस बात पर सहमति जताते हैं कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर हों।

इस सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि हरियाणा में करीब 22 साल बाद होने वाले छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर नहीं कराए जाते तो सभी छात्र संगठन एक प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन से पहले प्रदेश स्तर पर सभी विश्वविद्यालयों में सभी छात्र संगठनों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के नाम साझा ज्ञापन वाइस चांसलर्स को सौंपा जाएगा और अगर सरकार यह मांग नहीं मानती तो वह यह संघर्ष जारी रखेंगे।एमएलए होस्टल में हुई बैठक में दिग्विजय चौटाला की ओर से ‘प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव संघर्ष कमेटी’ के संयोजक के तौर पर एसएफआई से शहनवाज का नाम सुझाया गया जिस पर सभी दलों ने सहमति जताई। इस बैठक में भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी नदारद रही जिसके चलते सभी दलों ने उसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया।बैठक में हिस्सा लेने वालों में मुख्य तौर पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष से शहनवाज, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष  दिवांशु बुद्धिराजा, इनसो उपाध्यक्ष जसविंद्र खैहरा सहित एनएसयूआई प्रदेश सचिव दिपांशु बंसल, एसएफआई प्रदेश सचिव सुमित आदि भी शामिल थे।

 

Tags: Digvijay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD