Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अटल बिहारी वाजपेयी की शव यात्रा में नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित जनसमूह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Aug 2018

Last updated on: Aug 17, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी किनारे स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल ले जाए जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह के साथ शामिल हुए।स्मृति स्थल के लिए यात्रा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब दो बजे शुरू हुई। मोदी और शाह तिरंगे में लिपटे और फूलों से ढके वाहन में रखे वाजपेयी के पार्थिव शरीर के पीछे चल रहे थे।देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने तीन किलोमीटर की यात्रा के दौरान नम आंखों के साथ ताबूत में रखे वाजपेयी के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए।इस दौरान ‘अटल जी अमर रहें’ ‘जब तक सूरज चंद रहेगा, अटलजी का नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे नारे गूंजते रहे। कुछ लोग वाजपेयी द्वारा लिखी गई कविताओं की पंक्तियों वाले बैनर थामे चल रहे थे।यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहे और उनके साथ चल रहे समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। शव यात्रा में भाजपा के कई मुख्यमंत्रियों जैसे शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया।इससे पहले, मोदी, शाह, वाजपेयी के करीबी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीआई) नेता डी. राजा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी उन राष्ट्रीय नेताओं में से थे, जिन्होंने वाजपेयी के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पार्टी के कार्यालय पहुंचने पर श्रद्धा सुमन अपíत किए।

पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास से फूलों से सजे सेना के एक ट्रक से भाजपा मुख्यालय तक लाया गया।जब शव पहुंचा, उस समय मोदी, शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गेट के पास मौन खड़े थे।इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भारत के लिए ब्रिटिश उच्चायुक्त डोमिनिक एसक्विथ भी उन लोगों में से थे जिन्होंने पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।नेपाल के विदेश मामलों के मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली, श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।पार्थिव शरीर को वाजपेयी जी की मुस्कुराती हुई तस्वीर के सामने रखा गया था। तस्वीर के हर तरफ पार्टी का झंडा रखा हुआ था।वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों, सासंदों, विधायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल रहे।जैसे ही वाजपेयी का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय पहुंचा, लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर जुटने लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि दार्जिलिंग की एक महिला पार्टी कार्यालय के अंदर पहुंचने के लिए गेट से कूद गई।वाजपेयी की अंतिम यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई।भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत नेता के सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और दिल्ली सरकार के कार्यालय, स्कूल और संस्थान शुक्रवार को बंद रखे गए हैं। केंद्र सरकार के कार्यालयों में मध्याह्न् तक कामकाज हुआ।वाजपेयी का गुरुवार शाम को एम्स में निधन हो गया था।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD