Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

अध्यक्ष महोदया, यह कैसी विडंबना है, किसान का दूध 35 रुपए और कंपनी का पानी 180 रुपए लीटर बिकता है देश में : दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत ने मूल्यों में अंतर पाटने के लिए कानून बनाने की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Aug 2018

Last updated on: Aug 10, 2018, 00:00 IST

अध्यक्ष महोदया, यह कैसी विडंबना है कि एक किसान अपने पशु का दूध बेचने मार्केट में जाता है तो उसे कीमत 35 रुपए प्रति लीटर से अधिक नहीं मिलती है और एक कंपनी अपना एक लीटर पानी भी 180 रुपए में बेच देती है। ये शब्द आज लोकसभा में इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहे। वे शुक्रवार को लोकसभा में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दूध व पानी की कीमतों में असमानता को पाटने के लिए देश में कानून बनना चाहिए जिससे कि श्वेत क्रांति को गति और किसानों की आय बढ़े। उन्होंने पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति लीटर करने की मांग भी लोकसभा में की। इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को श्वेत क्रांति की ओर सरकार का ध्यान दिलवाते हुए कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र की मुर्राह नस्ल की भैंस विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुर्राह नस्ल की भैंस का देश की श्वेत क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पर अफसोस की बात यह है कि जो किसान या पशुपालक के दूध की कीमत मार्केट में 30 से 35 रूपये प्रति लीटर तक लगाई जाती है जबकि विदेशी कंपनी के नाम पर पानी देश में 180 रूपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों की अपनी आय का वैकल्पिक स्त्रोत अपनाने के लिए श्वेत क्रांति के लिए कानून लाना चाहिए और जिस प्रकार से किसानों ने श्वेत क्रांति लाने में अपना योगदान दिया है, उसे देखते हुए केंद्र सरकार को दूध का न्यूतनम समर्थन मूल्य 40 रूपये प्रति लीटर तय करे। इससे देश में दुग्ध उद्योग को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि जो कंपनी देश में पानी को 180 रूपये लीटर बेच रहे हैं, उन्हें प्रतिबंधित करे। इससे पहले सांसद दुष्यंत चौटाला ने सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों और लैब सहायकों को डिग्री की अनिवार्यता को लेकर दिए गए नोटिस का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि सरकार के पास ऐसे लोगों के लिए भी क्या स्किलिंग की क्या योजना है जो पिछले कई वर्षों से तकनीकी अथवा प्रयोगशाला सहायक के रूप में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है।

 

Tags: Dushyant Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD