Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यावरण संरक्षण समय की मांगः न्यायमूर्ति संजय करोल

ग्राम पंचायत कुंहर में देवदार का पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 05 Aug 2018

Last updated on: Aug 05, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने युवाओं का आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण न केवल समय की मांग है, अपितु यह पृथ्वी पर मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है। न्यायमूर्ति संजय करोल सोलन जिले के अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत कुंहर के घड़ियाच में विधिक जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में किया गया। न्यायमूर्ति संजय करोल ने देवदार का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। न्यायमूर्ति संजय करोल ने कहा कि प्राचीन समय में वनों एवं वन्य जीवों तथा वनस्पति का संरक्षण सभी का सामूहिक उतरदायित्त्व होता था एवं वनों को जीवनदायी देवता के रूप में माना जाता था। भारतीय संस्कृति में वृक्षों की देव रूप में पूजा का मुख्य कारण भी पर्यावरण संरक्षण ही है। जल, जंगल एवं जमीन का संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के वनों की सुरक्षा के अनुभव वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र के पारम्परिक जल स्त्रोतों एवं भूमि का संरक्षण भी सुनिश्चित बनाएं। न्यायमूर्ति संजय करोल ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि युवाओं की असीमित उर्जा को देशहित में लगाया जाए।

प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित आवरण आवश्यक है। हरित आवरण में सत्त वृद्धि के लिए हमें न केवल वृक्षों के अवैज्ञानिक एवं अंधाधुंध कटान पर रोक लगानी होगी अपितु युवाओं को वन संरक्षण के महत्व को भी समझाना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पर्यावरण संरक्षण के सजग प्रहरी बनें। इस अवसर पर लगभग 700 लोगों द्वारा 1500 पौधें रोपे गए। न्यायमूर्ति संजय करोल ने अर्की तहसील के खलनग में पहाड़ी गाय विकास एवं अनुसंधान केंद्र में विभिन्न औषधीय एवं पशु चारा के लिए प्रयुक्त होने वाले पौधें भी रोपे। यहां पर अर्जुन, काचनार, आवंला, सहजन एवं सागवान के पौधे रोपे गए। अनुसंधान केंद्र में रामकमल धार्मिक एवं चैरिटेबल न्यास द्वारा आरोग्य भारती के सहयोग पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घड़िचाच के ललित कुमार, राजकीय उच्च पाठशाला जघून से राहुल कुमार, राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग से कुमारी सरीता शर्मा तथा रामानुजम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव से कुमारी तनु शर्मा ने पर्यावरण तथा पौधरोपण पर अपने विचार रखें। जिसके लिए मुख्यातिथि ने उनकी सराहना की तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उन्हें 11-11 हजार रूपये देने की घोषणा की।

इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन भूपेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ने जिले में वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक विभिन्न स्कूली छात्रों के सहयोग से 95811 पौधे रोपित किए हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव मोहित बंसल ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर ने भी अपने विचार रखें। प्रधान सचिव विधि हिमाचल प्रदेश यशवन्त सिंह चोगल, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा, सहायक सोलिसिटर जनरल राजेश शर्मा, सिविल जज अर्की के सोनल थामा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनंत शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, वन मंडलाधिकारी कुनिहार सतीश नेगी, ग्राम पंचायत कुंहर की प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान अमर सिंह ठाकुर, जिला न्यायालय सोलन से सम्बन्धित अधिवक्ता, स्थानीय लोग, कांशी राम, नत्थू राम चौहान, पहाड़ी गाय विकास एवं अनुसंधान केंद्र की न्यासी सुषमा सूद एवं कुसुम कुठियाला, राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत संचालिका राजकुमारी सूद, आरोग्य भारतीय के राष्ट्रीय समन्वयक डा.ॅ राकेश पंडित, जिला अध्यक्ष डॉ अनिल मेहता, अध्यापक, छात्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Judiciary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD