Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उच्च शिक्षा में अनुसंधान एवं नवोन्मेषण पर कुलपतियों का तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jul 2018

Last updated on: Jul 28, 2018, 00:00 IST

देश भर के कुलपतियों ने आज शिक्षण अध्ययन प्रक्रिया की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रति एवं 2020 तक विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध संस्थानों में यूजीसी गुणवत्ता अधिदेश और 2022 तक सभी संस्थानों में एनएएसी प्रत्यायन अर्जित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कुलपतियों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन दिवस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में सर्वसहमति से एक 10 सूत्री संकल्प का अंगीकरण किया गया। इसमें केंद्र द्वारा वित पोषित विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, मानद विश्वविद्यालयों एवं निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित कुलपतियों ने भी विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक अनुसंधान में संलग्न ऐसे संस्थानों में रूप में रूपांतरित करने के प्रति खुद को प्रतिबद्ध किया जो नवीन ज्ञान के सृजन एवं प्रसार के लिए गुणवत्ता शिक्षा के साथ सामंजस्यपूर्ण रूप से मिश्रित संस्थान हों। सम्मेलन में छात्रों को विषय संबंधित ज्ञान के अतिरिक्त, बाजार संबंधित कौशलों की जानकारी उपलब्ध कराने के जरिये उनकी रोजगारपरकता में सुधार लाने की आवश्यकता भी दर्ज की गई। इसमें यह भी नोट किया गया कि किस प्रकार स्वयंम जैसे डिजिटल अध्ययन प्लेटफॉर्म के जरिये पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए अवसरों में सुधार लाया जा सकता है।

कुलपतियों एवं उच्चतर शिक्षण संस्थानों के निदेशकों के लिए ‘अनुसंधान एवं नवोन्मेषण‘ पर अपनी तरह के इस प्रथम सम्मेलन का आयोजन 26 जुलाई से 28 जुलाई, 2018 तक किया गया और इसका केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया गया जबकि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्य पाल सिंह विशिष्ट अतिथि थे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव (उच्चतर शिक्षा), यूजीसी के अध्यक्ष, एआईसीटीई के अध्यक्ष, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं यूजीसी, एआईसीटीई के अधिकारी तथा केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य सरकारी विश्वविद्यालयों, मानद विश्वविद्यालयों, राज्यों के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी, आईआईएम, आईआईएससी, आईआईआईटी, आईआईएसईआर एवं  अन्य केंद्रीय संस्थानों के निदेशकों ने भी सम्मेलन में भाग लिया। 600 से अधिक कुलपतियों एवं निदेशकों ने सम्मेलन में भाग लिया जो ‘गुरु पूर्णिमा‘ के पावन अवसर के दौरान आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य विशेषता यह थी कि यह प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल थी। ‘अनुसंधान एवं नवोन्मेषण‘ पर अपनी तरह का यह पहला सम्मेलन था जिसमें सभी विश्वविद्यालयों एवं आईआईटी, आईआईएम, आईआईएससी, आईआईआईटी, आईआईएसईआर एवं अन्य केंद्रीय संस्थानों ने एक छत के नीचे हिस्सा लिया।

27 जुलाई को ‘गुरु पूर्णिमा‘ के पावन अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने 1990 में भारत के पहले सुपरकंप्यूटर परम के विकास के रचयिता डॉ विजय भटकार को सम्मानित किया। इस अवसर पर, सभी कुलपतियों का भी सम्मान किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री ने उच्चतर शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वे (एआईएसएचई) रिपोर्ट 2017-18, वर्ष 2017-18 के लिए अखिल भारतीय एवं सभी राज्यों का उच्चतर शिक्षा प्रालेख एवं उच्चतर शिक्षा संस्थानों के लिए स्वच्छता रैंकिंग की एक पुस्तिका का भी अनावरण किया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इंप्रिंट सहित मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सभी अनुसंधान परियोजनाएं सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों के लिए खोली जाएंगी। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने डॉ. सत्य पाल सिंह ने कहा कि अनुसंधान एवं नवोन्मेषण देश के उच्च शिक्षा परिदृश्य में अहम बदलाव लाने में प्रमुख कारक है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव ( उच्च शिक्षा) श्री आर सुब्रमण्यम ने देश की शैक्षणिक प्रगति के फोकस को निर्धारित करने पर बल देते हुए सम्मेलन के उद्वेश्य के बारे में जानकारी दी।

 

Tags: Prakash Javadekar , Satya Pal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD