Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने ई- पोस मशीन से राशन वितरण प्रणाली में शुरु किया पूर्ण पारदर्शिता का दौर : सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर के स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को ई-पोस मशीनों से राशन वितरण शुरु, कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने ई-पोस मशीनों से गेहूं वितरण का किया उद्घाटन

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Jul 2018

Last updated on: Jul 29, 2018, 00:00 IST

स्मार्ट राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों को अनाज वितरण की प्रक्रिया 100 प्रतिशत पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरु  की गई ई-पोस मशीन प्रणाली के अंतर्गत जिला होशियारपुर में आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने की। पहले ही दिन ई पोस मशीन के माध्यम से करीब 120 क्वि ंटल गेहूं का वितरण किया गया। जिला होशियारपुर में इसके अंतर्गत आने वाले दिनों में कुल 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं का वितरण किया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को मिशन तंदुरु स्त पंजाब मुहिम के अंतर्गत मानक आहार मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है बहादुरपुर होशियारपुर में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के अंतर्गत राशन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कहा कि बायोमैट्रिक आधारित यह मशीन राशन वितरण की पुरानी प्रणाली के बीच की कमियों व अयोग्य लाभार्थियों को हटाने में सहायक सिद्ध होगी। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता का दौर शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में स्मार्ट कार्ड धारकों की गिनती 1 लाख 98 हजार है, जिनके आगे 7 लाख 14 हजार 700 सदस्य बनते हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से पांच किलो प्रति व्यक्ति  के हिसाब से गेहूं 2 रु पये किलो के हिसाब से राशन डिपो के माध्यम से बांटा जाएगा। इसी तरह 8 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों जिनके 28 हजार 900 सदस्य है को प्रति कार्ड 35 किलो प्रति माह अनाज 2 रु पये किलो के हिसाब से राशन डिपो के माध्यम से बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि होशियापुर विधान सभा क्षेत्र के 22 हजार स्मार्ट राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

श्री अरोड़ा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के क्षेत्र में स्मार्ट  राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत ई-पोस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण एक क्रांतिकारी कदम है। सरकार योग्य लाभार्थी को सरकारी स्कीमों का लाभ देने के लिए वचनबद्ध  है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के क्षेत्र में उठाए गए कदमों के कारण इस प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और हर एक योग्य लाभार्थी को सस्ता राशन मिलना यकीनी बनाया जा सकेगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि  जिले में कुल 720 डिपो के माध्यम से लाभार्थियों को अप्रैल 2018 से सितंबर तक छह माह का अनाज ई-पोस मशीनों के माध्यम से बांटा जाएगा। जिले को इस स्कीम के अंतर्गत कुल 23 हजार मीट्रिक टन गेहूं वितरण के लिए सरकार की ओर से मुहैया करवाया गया है। श्री अरोड़ा ने कहा कि ई-पोस मशीनों के माध्यम से गेहूं वितरण से बहुत पारदर्शिता बढ़ी है क्योंकि  इस मशीन से लाभार्थी की अंगुलियों के निशान व आंखों की पुतलियों पर आधारित बायोमैट्रिक पहचान से असली लाभार्थी की पहचान हो जाती है। इसी अनुसार लाभार्थीन परिवार को बनता राशन मौके पर ही रसीद सहित मुहैया करवा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस मशीन की यह भी खासियत है कि इसके द्वारा लाभार्थी खुद या उसके परिवार के सदस्य लाभ ले सकते हैं। इस तरह कोई और व्यक्ति  सही लाभार्थी के हिस्से का अनाज नहीं ले सकता।  इस मौके पर डी. एफ.एस. ओ श्री हरचंद सिंह, इंस्पेक्टर श्री कुलजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD