Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की तरक्की के लिए वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने हल्के के लाभार्थियों को वितरित किए कर्जा माफी सर्टिफिकेट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Jul 2018

Last updated on: Jul 28, 2018, 00:00 IST

अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बहुत भलाई स्कीमें चलाई जा रही है और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चलने वाली पंजाब सरकार हमेशा ही कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत रही है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कीर्ति नगर होशियारपुर में एस.सी/बी.सी वित्त कार्पोरेशन की ओर से आयोजित 50 हजार तक के कर्ज माफी सर्टिफिकेट वितरण समारोह के दौरान कहे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह व जिला भलाई अधिकारी कमलजीत राजू भी उपस्थित थी।समारोह को संबोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिले के 716 लाभार्थियों के डेढ़ करोड़ रुपये के कर्जे माफ किए गए हैं। जिसके अंतर्गत आज होशियारपुर के  195 लाभार्थियों के 32 लाख के कर्जे माफ हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ लाभार्थियों को अपने हाथों से कर्जा माफी सर्टिफिकेट भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लिए राज्य सरकार की काफी ज्यादा योजनाएं चल रही है। जिसका लोग अधिक से अधिक फायदा उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताएं ताकि वे इनका लाभ ले सकें। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 26.60 करोड़ रुपये पास किए गए है। वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उच्च शिक्षा के लिए चार प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख तक के कर्ज का प्रावधान है जो कि पढ़ाई पूरी करने के बाद ही अदा करना होता है और इस तरह के ऋण पर भी सरकार काफी मदद करती है। इस तरह की सरकार की अनेक योजनाएं कमजोर वर्गों के विकास के लिए चल रही है।कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की जनता से जो वायदे किए थे वह पूरे किए जा रहे हैं। किसानों को दो-दो लाख रुपये के कर्जे माफ किए गए। अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के 50 हजार तक का कर्जा माफ किया गया। नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार दिलवाने के लिए घर-घर रोजगार योजना शुरु की गई जिसमें डेढ़ लाख से ज्यादा नौजवानों को नौकरियां प्रदान की गई। इसके अलावा औद्योगिक विकास के लिए भी सरकार कुछ समय में करोड़ों के प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस विकासशील योजनाओं के चलते लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और उनको सुरक्षित एवं पारदर्शी माहौल मिला है।इस मौके पर एस.सी कार्पोरेशन की जिला मैनेजर श्रीमती सुरिंदर कौर, बी.सी. कार्पोरेशन के फील्ड आफिसर राज कुमार, एस.सी कार्पोरेशन के ए.डी.एम श्री नरेश्वर सिंह, श्री विजय कुमार, श्रीमती राज रानी के अलावा पार्षद व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD