Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रोजगार मेला 30 को, आन-लाईन करवाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन : सुंदर शाम अरोड़ा

कहा, यूके, आयरलैंड, दुबई, यू.ए.ई, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन सहित 8 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां करेंगी शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jul 2018

Last updated on: Jul 26, 2018, 00:00 IST

जहां पंजाब सरकार ने राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगा कर नौजवानों को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरियां प्रदान की, वहीं अब सरकार अब नौजवानों का विदेश जाने का सपना भी साकार करने जा रही है। नौजवानों को विदेश में नौकरी दिलवा कर पैरों पर खड़ा करने के इस प्रयास की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतरीन प्रयास करते हुए अंतर्राष्ट्रीय रोजगार मेला 30 जुलाई को सरकारी कालेज, मोहाली में लगाया जा रहा है, जिसमें  यूके, आयरलैंड, दुबई, यू.ए.ई, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन सहित 8 देशों की अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां पंजाब के नौजवानों को नौकरी देंगी। इस रोजगार मेले का फायदा उठाने के लिए जिले के नौजवान विभाग की वेबसाइट www.ghargharrozgar.punjab.gov.in पर जाकर अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। यह मेला कौशल विकास व उद्यमी विकास, राष्ट्रीय कौशल विकास कार्पोरेशन (एन.एस.डी.सी) और पर्यटन व अतिथि सत्कार कौशल काउंसल के सहयोग से करवाया जा रहा है।इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत पंजाब के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए यह एक सुनहरी व बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में पिछले दो प्रदेश स्तरीय रोजगार मेलों में 1 लाख 50 हजार के करीब नौकरियां दी जा चुकी है। 

उन्होंने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में यूके, आयरलैंड, दुबई, यू.ए.ई, कुवैत, ओमान, कतर, बहरीन व कुछ अन्य देशों के प्रतिनिधियों की ओर से शिरकत की जा रही है। रोजगार प्राप्त करने के चाहवानों के लिए इस मेले में 40 काउंटर लगाए जाएंगे, जहां नर्सिंग, हास्पिटैलिटी, प्लबिंग, वैल्ंिडग, प्रशासन संबंधी, हाऊस कीपिंग, ब्यूटी वैलनेस आदि अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित नौकरियां प्रदान की जाएंगी।उद्योग व वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि माननीय मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह 30 जुलाई को एस.ए.एस नगर में लगाए जा रहे इस मेले का उद्घाटन करेंगे व कुछ चुने हुए नौजवानों को नियुक्ति  पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभाग के हैल्पलाईन नंबरों 7986999981/2/3/4/5 पर संपर्क किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि मेले में 20 हजार के करीब नौजवानों के इंटरव्यू में भाग लेने की संभावना है। योज्य नौजवानों को दो राउंड की इंटरव्यू में से गुजरना होगा, पहले राउंड में पास होने वाला नौजवान ही दूसरे चरण की इंटरव्यू में बैठ सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले नौजवानों को निर्धारित योज्यता पूरी करना अनिवार्य है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक नौजवान इस अंतर्राष्ट्रीय रोजगार मेले का फायदा उठा कर विदेश में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD