द पीपल्ज फर्स्ट एन.जी.ओ की ओर से वातावरण बचाने की दिशा में अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण की मुहिम जारी है। इस दिशा में, एन.जी.ओ की ओर से फाउंडर चेयरमैन पंजाब कांग्रेस महासचिव पवन दीवान के नेतृत्व में मोगा के गांव दौलतपुरा में पौधे लगाए गए। जहां विशेषतौर पर स्थानीय विधायक हरजोत कमल ने शिरकत की। सैंकड़ों की संख्या में गांववालों ने मुहिम में हिस्सा लिया, जिस दौरान ५०० पौधे लोगों में बांटे गए। इस दौरान विधायक ने कहा कि एन.जी.ओ की ओर से वातावरण बचाने की दिशा में चलाई जा रही पौधारोपण मुहिम बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत अहम हैं, क्योंकि मौजूदा समय में वृक्षों को लगातार काटना और बढ़ रहा प्रदूषण कई बीमारियों का कारण बन चुका है। उन्होंने टीम के सदस्यों को उनकी ओर से इस मुहिम में अधिक से अधिक सहयोग देने का भरोसा दिया।
जबकि पवन दीवान ने कहा कि देश की करीब १२५ करोड़ आबादी को अपने जीवन में वृक्षों का महत्व समझना होगा, तभी हम और हमारी आने वाली पीढिय़ां बच सकेंगी। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सड़कों के किनारे वृक्षों को काटना जारी है और उनके बदले में पौधे बहुत कम संख्या में लगते हैं, जिन्हें बढऩे में कई साल लग जाते हैं। उन्होंने लोगों को पौधों को अपने बच्चों की तरह संभालने की अपील की। इससे पहले दीवान ने आज की मुहिम में विशेष सहयोग देने वाले नरेश पुरी का धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर अन्यों के अलावा रवि गरेवाल, मनिन्दरपाल सिंह गुगलानी, गुलशन कुमार, गुरजंट मान, राज कुमार, ललित कुमार, रमेश कुमार पूरी, गुलशन गाबा, प्रेम पुरी, गुरपाल सिंह संधू, जसवंत सिंह जस्सा मेंबर, प्रीतम सिंह सरपंच, अंग्रेज सिंह मेम्बर, भिंदर सिंह ग्रेवाल, रोशन लाल, जोगिंदर सिंह बराड़ मेंबर, मोहिंदर पाल हांडा, डॉ केवल सिंह, राज कुमार राजा मेंबर, केवल कृष्ण मास्टर इत्यादि मौजूद रहे।