Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग को मिला नया प्रतीक चिन्ह, धर्मेंद्र ने इस लोगो को किया तैयार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jul 2018

Last updated on: Jul 17, 2018, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग को नयी पहचान प्रतीक चिन्ह के रूप में मिल चुकी है हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से सम्बन्ध रखने वाले एक ऑटो चालक के बेटे धर्मेंद्र ने इस लोगो को तैयार किया है।  खीम दास के पुत्र धर्मेंद्र मंडी तहसील गाँव महेड डाकघर टाण्डू का रहने वाला है। शिमला के गेयटी थियेटर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश महिला आयोग द्वारा राज्य स्तरीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं सशक्त महिला सम्मान समारोह में धर्मेंद्र के द्वारा बनाये गए लोगो का अनावरण किया और इस समारोह में इन्हे शाल व् टोपी पहनाकर समान्नित, प्रथम पुरस्कार स्वरूप 11000 रुपये का चेक भेंट किया। जबकि कांगड़ा जिला  के नरेंद्र कुमार की प्रविष्टि ने द्वितीय स्थान जिन्हे 5100 रुपये प्रदान किये गए। इसी कड़ी में शिमला जिला के सौरभ लारजु की प्रविष्टि तृतीय स्थान पर रही इन्हे 3100 रुपए का चेक भेंट किया गया।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, राज्य बाला कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्दु बाला, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधिक्षक ओमापति जम्वाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

हिमाचल ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी लिया था प्रतिभागियो ने हिस्सा 

राज्य महिला आयोग द्वारा आयोग का अपना लोगो चयनित करने के लिए प्रदेश भर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं।  यह एक ऑनलाइन प्रतियोगिता थी जिसमे हिमाचल ही नहीं बल्कि प्रदेश से बाहर के राज्यों से भी प्रविष्टिया प्राप्त हुई थी।  इसी के चलते प्रदेश भर से 75 प्रतिभागियों में चयनित 150 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन इस उद्देश्य के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति द्वारा किया गया। जिनमे से मंडी जिला के धर्मेंद्र के लोगो को सर्वप्रथम आंका गया है जो अब हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की पहचान बन चुका  है।   

पेंटिंग का है शौक 

धर्मेंद्र को पेंटिंग का बहुत शौक है उनका  कहना है की उन्हें जब भी मौका मिलता है तो पेन या पेंसिल से कुछ ना कुछ बनाते रहते है हालांकि प्रोफेशनल लाइफ में वो पार्ट टाइम ग्राफ़िक्स डिज़ाइनाइंग करते हैं जिसकी एवज में उन्हें कुछ रुपये मिल जाते हैं। 12 वी तक की पढ़ाई मंडी के विजय हाई गवर्नमेंट स्कूल मंडी  (बॉयज) से की है , स्कूल टाइम के दौरान पेंटिंग कम्पीटीशन्स में भी पुरस्कार जीते हैं। लेकिन गरीब परिवार होने के कारण स्कूल टाइम के बाद कुछ समय पेट्रोल पंप में भी सेल्ज बॉय के रूप में कार्य किया है। वहां से कुछ पैसे इकठा किये और पिता जी से रुपये लेकर बीसीए सीटीएनटी स्टडी सेंटर मंडी से 2009 में बीसीए पास की। बीसीए पास करने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो कुछ समाय तक वाल पेंटिंग, वाल टैटू का कार्य भी किया।  अभी फ़िलहाल ग्राफि़क्स डिज़ाइनर पार्ट टाइम काम पार्ट टाइम कार्य कर रहे हैं। 

लगभग छः दिन में तैयार हुआ लोगो 

धर्मेंद्र का कहना है की उन्होंने राज्य महिला आयोग के  लोगो को तैयार करने में बहुत परिश्रम किया है इस लोगो को लगभग 75 से 80 बार रीफाइन किया है तब इस लोगो को तैयार करने में सफल हुए हैं। उन्होंने बताया की लोगो बहुत से लोगो देखे जो की महिला सशक्तिकरण की विशेषताओं को तो प्रदर्शित करते हैं परन्तु इसमें किसी राज्य की छवि प्रदर्शित नहीं होती थी।  इसलिए एक ऐसे लोगो को बनाया जो की हिमाचली छवि के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता से दर्शाता हो।  लोगो एकदम नया है। इसे बनाने में उन्हें लगभग 6 से 7 दिन का समय लगा है। लोगो दर्शाता है कि  राज्य की  महिलाये लौ बनकर पूरे हिमाचल को रौशन कर रही है और इसे सुरक्षा भी प्रदान कर रही है। जिसके नीचे सब फल फूल रहे हैं।  यही लोगो की मुख्य विशेषता है। हर एंगल से देखने पर लोगो की अनेको विशेषताएं प्रदर्शित होती है। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD