मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस परियोजना में मौजूदा रनवे का विस्तार 6700 फीट से 8000 फीट तक शामिल है। बैठक में मंडलायुक्त को परियोजना के विभिन्न चालू तथा भविश्य चरणों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बेलीचराना के पशु पालन फार्म को दूसरे स्थान पर स्थानातंरित करने का सुझाव भी दिया क्योकि इससे विभाग तथा हवाई अड्डे दोनों को लाभ होगा। बैठक में सैन्य भूमि का विमानपत्तन प्राद्यिकरण के साथ आदान प्रदान पर विस्तृत चर्चा की गई। दूसरे कार्यकम में मंडलायुक्त ने छन्नी चौवाडी में बागवानी विभाग के एक पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्य बागवानी अधिकारी कीर्तन सिंह रैना की उपस्थिति में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन दौरे को हरि झंडी भी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने बागवानी तथा पुश्पकृशि विभागों से जम्मू के शहरी क्षेत्रों में हरियाली विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने फलों के पौधों को उगाने हेतु किसानों की भूमिका पर भी रोशनी डाली। मंडलायुक्त ने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान आयोजित करने तथा खाली पडी जमीन का पूरी तरह से उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।