Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

पर्यटन मंत्री की द्विपक्षीय पर्यटन विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ परस्पर बातचीत

इस वर्ष के अन्त तक बौद्ध परिपथ के अंतर्गत सारनाथ एवं इसके आस-पास पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jul 2018

Last updated on: Jul 10, 2018, 00:00 IST

पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोन्स ने आज दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों एवं राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ परस्पर बातचीत की। ऑस्ट्रिया, अर्जेंटीना, भूटान, साइप्रस, चेक गणराज्य, ग्रीस, फिलीपींस, ब्राजील, मलेशिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिनलैंड, रूस, न्यूजीलैंड और यमन समेत पंद्रह देशों के राजदूत/प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। यह बैठक भारत और इन देशों के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व समुदाय के लिए बहुत योगदान दे सकती है और भारतीय दर्शन और संस्कृति सभी को खुशी और प्रसन्नता देने की बात करती है तथा हम इस संदेश को दुनिया में प्रचार और प्रसारित करना चाहते हैं। श्री अल्फोन्स ने भारतीय पर्यटन उद्योग के समग्र विकास प्रक्षेपण को भी विशेष रूप से वर्ष 2017 में उल्लिखित किया, जहां विदेशी पर्यटक आगमन पहली बार `10 मिलियन से अधिक दर्ज किया गया और  एनआरआई के समावेश के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन 15.54 मिलियन रहा। मंत्री महोदय ने पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास, यात्रा, सुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा और एकीकृत वैश्विक विपणन अभियान की दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अन्त तक बौद्ध परिपथ के अंतर्गत सारनाथ एवं इसके आस-पास पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD