Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

त्रिपुरा-बंगाल में अराजकता के खिलाफ वाम दल संसद पर करेंगे प्रदर्शन : सीताराम येचुरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 08 Jul 2018

Last updated on: Jul 08, 2018, 00:00 IST

वाम दल पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ 24 जुलाई को दिल्ली में संसद के बाहर धरना देंगे। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। येचुरी ने मीडिया को बताया, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में लोकतंत्र और लोगों के अधिकार पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुके हैं। इन राज्यों में पूर्ण अराजकता फैली हुई है। इस मुद्दे पर राष्ट्र का ध्यान दिलाने के लिए सभी वाम दल 24 जुलाई को संसद के बाहर धरना देंगे। उन्होंने कहा, त्रिपुरा में मार्च में भाजपानीत गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद माकपा के चार सदस्यों व नेताओं की हत्या की जा चुकी है। माकपा की त्रिपुरा राज्य समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, बच्चा अपहरण के नाम पर, चार लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। भाजपा सरकार के मंत्री खुद ही इन अफवाहों को फैलाने में शामिल हैं जिसके कारण त्रिपुरा में उन्माद पनपा। भाजपा शासन काल के तहत राज्य में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के मामले में हालात 1975 के आपातकाल से भी बदतर हो गए हैं। येचुरी ने यह भी कहा कि घृणा और हिंसा कथित रूप से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा संरक्षित की जाती रही है और भाजपा ने इसे देश भर में फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीति के विरोध में मजदूर और किसान देश भर में नौ अगस्त व पांच सितंबर को जेल भरो आंदोलन करेंगे और रैलियां निकालेंगे।

 

Tags: Sitaram Yechuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD