Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी सरकार में अफवाह आधारित हत्याओं की मुहिम : अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2018

Last updated on: Jul 02, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने सोमवार मोदी सरकार पर देश में अफवाह के आधार पर पीट पीटकर हत्या (लिंचिंग) करने की मुहिम शुरू करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा है कि पूर्ण अराजकता, भीड़ का उन्माद और जंगल राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के प्रतीक बन चुके हैं। पार्टी ने कहा है कि पीट पीटकर जान से मार डालने की ताजा लहर आई हुई है, जिसमें बच्चों का अपहरण अफवाह फैलाने और भीड़ के इंसाफ बहाना बन गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ऐसे कई मामलों को उकसाने और इन्हें राजनैतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि बीते एक महीने में देश के अलग-अलग प्रांतों में कुल मिलाकर 30 भारतीयों को पीट पीटकर मार डाला गया है। 

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, संपूर्ण अराजकता, भीड़ का उन्माद और जंगल राज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया के प्रतीक बन चुके हैं। नफरत और हिंसा का एक अभूतपूर्व माहौल बन गया है। उन्होंने कहा, अफवाहों को फैलाना, सरकार समर्थित हत्याएं और कानून के राज के तहस-नहस होने ने एक लिंचिंग मूवमेंट को जन्म दिया है जिसने हमारी राष्ट्रीय चेतना को झकझोर कर रख दिया है। सिंघवी ने कहा कि बीते चार सालों में हमने अपने सामाजिक-राजनैतिक शब्दकोष में एक नया शब्द लिंचिंग जोड़ा है। मोदी सरकार के तहत इस परिघटना को एक निश्चित राजनैतिक संरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि एक के बाद दूसरे मामले में भाजपा शासित राज्यों के मंत्री और इसके नेता या तो इस परिघटना को उकसाने की वजह बने हैं या फिर उन्होंने खुल्लमखुल्ला इसे जायज ठहराया है।

 

Tags: Abhishek Manu Singhvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD