मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा हि.प्र. सामान्य उद्योग निगम की ओर से उद्योग मंत्री श्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा 51-51 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया गया।मुख्यमंत्री ने निगम को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद किया तथा कहा कि उनके योगदान से गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता मिलेगी।प्रधान सचिव उद्योग श्री आर.डी. धीमान और बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।