श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल एन एन वोहरा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपेन्द्र कुमार के साथ श्री अमरनाथजी यात्रा 2018 के लिए यात्रियों के चल रहे अग्रिम पंजीकरण की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अब तक 211994 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए बैंक शाखाओं, समूह पंजीकरण सुविधा तथा हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के जरिये अग्रिम पंजीकरण संरक्षित किया है। यह पंजीकरण देशभर में 32 राज्यों तथा यूटी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक तथा येस बैंक की 440 नामिक बैंक शाखाओं के माध्यम से एक मार्च 2018 से यात्रियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस पंजीकरण प्रक्रिया में प्रतिदिन लगभग 1200 व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश महाराश्ट्रा, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान तथा हरियाणा के राज्यों से अधिकतम संख्या मे पंजीकरण किया जा रहा है। सीईओ ने बताया कि पिछले वर्शो में दरों की तुलना में यात्रा 2017 तथा 2018 के लिए कम हैलीकॉप्टर टिकट किराये के साथ बडी संख्या मे तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पहले ही टिकट बुक कर लिये हैं। सीईओ ने एक बार फिर से यात्रियों से अधिकृत बैंकों की शाखाओं से श्री अमरनाथजी यात्रा 2018 के लिए अपने अग्रिम पंजीकरण को सुरक्षित करने के लिए आग्रह किया है। अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करनके लिए सक्षम अधिकृत डाक्टर/मेडिकल संस्थानों के साथ यात्रा 2018 के लिए अग्रिम पंजीकरण उपलब्ध करवाने के लिए सभी अधिकृत बैंक शाखाओं की सूची श्राईन बोर्ड की वेबसाईटीजजचरूध्ध्ण् तपंउंतदंजीरपेीतपदमण्बवउ पर उपलब्ध है।