Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

फसलों के विविधिकरण पर दिया जा रहा विशेष बल : वीरेंद्र कंवर

राज्य में जायका प्रोजेक्ट के तहत खर्च किए जाएंगे 1010 करोड़, धर्मशाला में कृषि विभाग के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

कृषि मंत्री  वीरेंद्र कंवर कहा कि फसलों के विविधिकरण  पर विशेष बल दिया जा रहा है राज्य में जायजा प्रोजेक्ट के तहत 1010 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। 

बुधवार को धर्मशाला में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 247 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कृषि निदेशक कार्यालय के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास करने के उपरांत कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शुरू की है जिसके तहत 1 लाख 71 हज़ार से अधिक किसान लाभांवित हो चुके हैं।

सरकार ने इस पर 58 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के अंतर्गत खेतों की बाड़बंदी, एंटीहेल नेट तथा पॉलीशीट के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। एकीकृत बागवानी मिशन के कार्यान्वयन से बागवानी विकास के लिए उपदान दिया जा रहा है। 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कुल्लू व मंडी में हींग की खेती तथा लाहौल में केसर की खेती को बढ़ावा दिया है। इसके अतिरिक्त जिला ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के वातावरण को दालचीनी की खेती के लिए उपयुक्त पाया गया है तथा इस क्षेत्र में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस के लिए आईएचबीटी पालमपुर के साथ एक एमओयू साइन किया जा रहा है जिसके तहत प्रतिवर्ष दालचीनी के 40 हजार पौधे किसानों को दिए जाएंगे।  इस अवसर पर निदेशक कृषि विभाग बीआर तख्खी, संयुक्त निदेशक डा जीत सिंह, कृषि उपनिदेशक राहुल कटोच, उपनिदेशक बागबानी डा कमल शील सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD