Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो से पुलिस कर्मियों को व्यवहार कुशलता का प्रशिक्षण देने को कहा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2018

Last updated on: Jun 12, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो से देशभर के पुलिस कर्मियों को व्यवहार कुशलता का प्रशिक्षण देने को कहा है। उन्होंने जिला स्तर पर ऐसे पुलिस कर्मियों की पहचान करने को भी कहा जो दूसरों के लिए आदर्श प्रस्‍तुत कर सकें। श्री राजनाथ सिंह ने मौजूदा दौर में अपराध के तौर तरीकों में बदलाव के मद्देनज़र साइबर अपराध जैसे मामलों से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया ताकि वर्तमान चुनौतियों से निपटा जा सके।पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. एपी माहेश्वरी ने गृह मंत्री के समक्ष संस्थान में चल रहे मौजूदा परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण दिया। श्री सिंह ने जयपुर और चंडीगढ़ में केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना को लेकर हुई प्रगति की भी समीक्षा की। हाल ही में भोपाल में शुरू हुई केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में सुधारात्मक प्रशासन केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।  केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल में अभियोग और यातायात तकनीक में प्रशिक्षण के भी केंद्र खोले जाएंगे। गृह मंत्री नें पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की ई-उस्ताद पोर्टल शुरू करने के लिए सराहना की। इस पोर्टल पर प्रशिक्षण आदि से जुड़ी उपयोगी समाग्री उपलब्ध है।बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री हंसराज अहीर, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा तथा गृह मंत्रालय और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD