Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

डॉ निर्मल सिंह ने बिलावर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 Jun 2018

Last updated on: Jun 11, 2018, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज बिलावर में जिला तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ 46वां जन समस्या निवारण शिविर आयोजित करते हुए जनसमस्याओं के यथाशीघ्र निवारण के अलावा बिलावर निर्वाचन क्षेत्र के जन कल्याण तथा सम्पूर्ण विकास हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया। शिविर के दौरान डॉ सिंह ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत कर लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं को सुना तथा जिला अधिकारियों से इनके समाधान हेतु तत्काल निर्देश दिये। मालटी, रामपूर, कलना, धानू परोले, पल्लन, देवल, लहरी, बग्गन, नजोत, दरहालता, रजवालता तथा भादू के गांवों के प्रतिनिधिमंडलों ने अध्यक्ष को पीएचई, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी, आरडी, एफसीएसएंडसीए, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य तथा शिक्षा क्षेत्रों से सम्बंधित अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

डॉ सिंह ने जिला अधिकारियों को आम लोगों के कल्याण हेतु शुरू की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढाने हेतु सभी दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों के साथ जुडे रहने, नियमित दौरे करने तथा शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये। गर्मियों के दौरान पानी की कमी के मुद्दे के समाधान हेतु अध्यक्ष ने पीएचई ढांचे मे वृद्धि लाकर पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पीएचई आपूर्ति में सुधार लाने हेतु अपने सीडीएफ से तत्काल 15 लाख रु की राशि घोशित की। उन्होंने लोगों की पानी की जरूरतों को पूरा करने हेतु पीएचई की कमी वाले क्षेत्रों में पानी के नये टैंकर भेजने पर भी बल दिया। अध्यक्ष ने आरईटी/एसएसए शिक्षिकों तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडलों से मिलकर उनके मुद्दे भी सुने। उन्होंने उनहें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने हेतु सही फोरम के समक्ष रखा जायेगा। एसीडी, सीईओ, सम्बंधित तहसीलदार, अभियंता, डीएफओ, एसडीपीओ बिलावर, अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी तथा स्थानीय लोग शिविर में उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD